फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Committee pay fees books students going through economic crisis due corona epidemic

कोरोना महामारी के चलते आर्थिक संकट से गुजर विद्यार्थियों की फीस और किताबें देगी समिति

Tue, 28 Jul 2020 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Committee pay fees books students going through economic crisis due corona epidemic
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के बीच आर्थिक संकट से गुजर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। रसिक ज्ञान भक्ति समिति ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ सोसाइटी चंडीगढ़ के साथ मिलकर कोरोना के चलते आर्थिक मंदी से जूझ रहे जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने का प्रण लिया है। इनके सहयोग से उन बच्चों को 11वीं और 12वीं (साइंस) वर्ग की स्कूल फीस, कोचिंग फीस, किताबें और स्टेशनरी दी जाएगी।
विज्ञापन

नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने बताया कि श्रावण के चौथे सोमवार के अवसर पर सबसे पहले सेक्टर-40 बी निवासी हिमांशु सजवाण को सेक्टर-15 स्थित समिति के कार्यालय में बुलाकर सभी शिक्षण सामग्री दी गई है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का मौके पर ही बैंक में खाता खुलवा कर हर महीने फीस जमा कर दी जाएगी ताकि स्कूल में परेशानी न हो। इस अवसर पर नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके गुप्ता, प्रो. एससी गुप्ता, एवीबीपी के संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, डॉ. मनमोहन गर्ग, प्रो. रजनी गुप्ता, सेंट्रल बैंक के मैनेजर महावीर के अलावा बिजनेसमैन दिनेश वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed