फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Committee formed after assault on doctor in GACS-32

Chandigarh News: जीएसीएस-32 में डॉक्टर से मारपीट के बाद कमेटी का गठन

Fri, 16 Feb 2024 04:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Committee formed after assault on doctor in GACS-32
चंडीगढ़। स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया बनाने के मकसद से सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच 32) में निदेशक प्रिंसिपल प्रोफेसर एके अत्री के निर्देश पर समिति का गठन किया गया है। बुधवार को जीएमसीएच- 32 में एक जूनियर रेजिडेंट से मारपीट के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। गौर हो कि यूटी पुलिस ने इस मामले में एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उसे अपने आधिकारिक कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने के लिए पंजाब निवासी एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया था। प्रो. अत्री ने कहा कि मरीज की मौत के बाद परिवार का दुख समझ सकते हैं, लेकिन इसके लिए कोई किसी स्वास्थ्यकर्मी के साथ मारपीट नहीं कर सकता। इससे डॉक्टर कर्तव्य निभाने से हतोत्साहित होते हैं। इसलिए एक सप्ताह के भीतर एसओपी का गठन कर दिया जाएगा। फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर अमनदीप सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा किसी को भी मारपीट करने का अधिकार नहीं है, चाहे उकसावे की कोई भी स्थिति हो। एसओपी में हमारे पास महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा प्रतिक्रिया समय होगा। साथ ही त्वरित सुरक्षा प्रतिक्रिया के लिए सभी वार्डों में साइनबोर्ड पर हेल्पलाइन नंबर चस्पां किए जाएंगे और ऐसे क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed