फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commissioner sahab, please get the potholes on the roads filled...

Chandigarh News: कमिश्नर साहब सड़कों के गड्ढों को तो भरवा दो...

Mon, 11 Aug 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Commissioner sahab, please get the potholes on the roads filled...
मनीमाजरा। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एमएचसी सेक्टर-13 चंडीगढ़ के अध्यक्ष, कर्नल गुरसेवक सिंह ने नगर निगम आयुक्त चंडीगढ़ को पत्र लिखकर एमएचसी में खराब सड़कों (वी-6) की मरम्मत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जो हर बारिश के साथ और भी खराब हो जाते हैं। इस कारण दोपहिया सवारों और पैदल चलने वालों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय पर पैचवर्क या मरम्मत आवश्यक है। इसके अलावा, मानसून के बाद इन सड़कों का उचित पुनर्निर्माण किया जाना चाहिए ताकि आगे नुकसान न हो। उन्होंने इस मामले की तरफ कमिश्नर को तत्काल ध्यान देने का अनुरोध किया है ताकि खतरों को रोका जा सके। मनीमाजरा की सड़कें पिछले दस सालों बनाई नहीं गई है। इन सड़कों को बनाने के मामले में नगर निगम का एक ही जवाब हर बार मिलता है कि फंड नहीं है।
विज्ञापन

समाजसेवी लंबरदार मनजीत सिंह बावा का कहना कि निगम ने तो अब इन सड़कों को देख-रेख करने वाले स्थाई एसडीओ मनीमाजरा में तैनात नहीं किया। सेक्टर-17 को एसडीओ मनीमाजरा की डिवीजन को अतिरिक्त चार्ज देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed