{"_id":"6f666e7ff44989ee3b481b2609340023","slug":"comments-on-congress-defeating-in-haryana-assembly-elections-2014-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर कांग्रेस की हार पर तीखे व्यंग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर कांग्रेस की हार पर तीखे व्यंग्य
शिवानी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Oct 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर तीखे व्यंग्य किए गए हैं। आप भी पढ़ें, कुछ चुनिंदा व्यंग्य -
विज्ञापन
चोरी के ट्वीट
हुड्डा सरकार अब जीत के लिए मंगवाए हुए पटाखों और मिठाइयों की आज सेल लगाएगी। सस्ते पटाखों/मिठाइयों के कांग्रेस कार्यालयों में संपर्क करें।
हरियाणा में 4 से 54 पर बीजेपी पहुच रही है फिर भी मोदी लहर नहीं है....चलो मान लिया मोदी लहर नहीं तो क्या ये "कांग्रेस जहर" है..!!
शुभ समाचार यह है कि कांग्रेस को हरियाणा/महाराष्ट्र दोनों जगह नेताप्रतिपक्ष की गद्दी नहीं मिलेगी........... बाबा गांधी की जै...
वैसे सलीम यादव सर अपनी शेरवानियो का क्या करेंगे जो उन्होंने हरियाणा के CM पद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सिलवाई थी :P
ख़बर है कि महाराष्ट्र-हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी राहुल बाबा को मुख्य अतिथि बनाना चाहती हैं :) :)
मोदी ऐसा रेस का घोड़ा है जब वह दौडता हॆ तो विरोधीओं को धुल और मिट्टी के अलावा कुछ नसीब नही होता।
हिंदुस्तान में सिर्फ दो ही लोग धोनी और मोदी-आप इनसे प्यार करे या नफरत करे इनको कोई फर्क नही पड़ता। ये अपना काम करते जाते हैं बिना रुके।
हर चुनाव के बाद राहुल गाँधी ऐसे छुप जाते हैं जैसे कोई बच्चा घर में कांच का सामान तोड़ने के बाद डर के मारे दरवाजे के पीछे जाकर छुप जाता है।
जेल में ओम प्रकाश चौटाला के मंगाए देशी घी के लड्डू अब बीजेपी समर्थक कैदी उड़ा रहे हैं :-) :) : सूत्र
मीलों हम आ गए, मीलों हमेँ जाना है, 44 तक आ गए, जीरो तक जाना है.
राहुल गांधी को गरियाते वक्त बीजेपी समर्थक बस इतना ख्याल रखें कि उन्होंने इतना भी न कोसा जाए कि कांग्रेस उन्हें सच में हटा दे।
जिस तरह कांग्रेस का एक के बाद एक राज्य से सफाया होता जा रहा है वो जल्द ही 10 जनपथ को अलग राज्य बनाने की मांग कर सकती है।
सोनिया ने साबित कर दिया उनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नही। उन्होने सत्ता को जहर बताया था और लगातार उससे दूर होकर वो उसे साबित भी कर रही है।