फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   comedy world and pollywood is shocked due to death of comedy king mehar mittal

मेहर मित्तल के निधन से शोक में डूबा कॉमेडी वर्ल्ड, ऐसे दी श्रद्धांजलि

Sun, 23 Oct 2016 09:09 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Sun, 23 Oct 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
comedy world and pollywood is shocked due to death of comedy king mehar mittal
मेहर मित्तल
कॉमेडी किंग मेहर मित्तल के निधन से कॉमेडी वर्ल्ड को बड़ा धक्का लगा है। उनके चले जाने से हर कोई शोक में डूबा हुआ है। कॉमेडी किंग मेहर मित्तल के नाम पर फिल्में चला करती थी। जिस फिल्म में उनका रोल नहीं होता था, वह फिल्म बिकती भी नहीं थी। यह कहना है कॉमेडी अदाकार गुरचेत चित्रकार का।
विज्ञापन


चित्रकार ने एक किस्सा बताते हुए कहा कि अभिनेता ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश ने राज बब्बर, नवीन निश्चल, प्रीती स्प्रू और किरण खेर के साथ पंजाबी फिल्म ‘आसरा प्यार दा’ बनाई थी। उस फिल्म को कोई डिस्ट्रीब्यूटर खरीदने को तैयार नहीं था, क्योंकि उस समय के दौर में हर पंजाबी फिल्म की शान मेहर मित्तल हुआ करते थे लेकिन उस फिल्म में मेहर नहीं थे।
विज्ञापन


जब किसी ने उन्हें यह बात बताई तो फिल्म टीम ने पंजाब आकर मेहर मित्तल को फिल्म में कहानी के अनुसार रोल देकर उनके कुछ सीन फिल्म में डाले तब जाकर फिल्म बिकी थी। कॉमेडी किंग मेहर मित्तल के निधन से कॉमेडी के क्षेत्र से जुड़े कलाकारों में भी शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमेडी का बड़ा युग खत्म हो गया

comedy world and pollywood is shocked due to death of comedy king mehar mittal
गुरप्रीत घुग्गी
अदाकार गुरप्रीत घुग्गी ने कहा है कि मेहर मित्तल के निधन से कॉमेडी का बड़ा युग खत्म हो गया है। कॉमेडी जगत में मित्तल का नाम आसमान जितना ऊंचा था। उनका सौभाग्य है कि उन्हें मित्तल के साथ काफी बार काम करने का मौका मिला।

फिल्म ‘मर जावां गुड़ खाके’ समेत नववर्ष के कई कार्यक्रमों में वह उनके साथ काम कर चुके हैं। मित्तल ने उन्हें एक बार बोला था कि ‘लोग मेरी फिल्में देख हंसते हैं, मगर मैं तेरी फिल्में देख हंसता हूं।’ यह मेरी जिंदगी का लाइफ टाइम कंप्लीमेंट था।

रोल मॉडल थे, बचपन से उनकी मूवी देखते आएं हैं

comedy world and pollywood is shocked due to death of comedy king mehar mittal
बिन्नू ढिल्लों
कॉमेडी अदाकार बीनू ढिल्लों ने मेहर मित्तल को अपना रोल मॉडल बताया। ढिल्लों के मुताबिक वह बचपन से ही मित्तल की फिल्में देखते आए हैं। वह फिल्म जगत के कमांडर थे। करीब तीन साल पहले उन्हें चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर देखा था।

मगर उस समय मुलाकात बीच में रह गई थी। उनसे मिलने का सपना अधूरा ही रह गया है। कॉमेडी अदाकार करमजीत अनमोल ने कहा कि मित्तल के निधन से कॉमेडी का एक दौर खत्म हो गया है। वह हमेशा से मित्तल की कॉमेडी के कायल रहे हैं। उनके जैसे महान कलाकार का दुनिया से चला जाना बहुत बड़ा घाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed