फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Comedy and horror movie Kirpan will bash on 7 Feb

डराने के साथ-साथ गुदगुदायेंगे भी ये सब

Sun, 27 Oct 2013 11:55 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Oct 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
Comedy and horror movie Kirpan will bash on 7 Feb
पंजाबी सिनेमा में आपको लीक से हटकर कॉमेडी देखने को मिलेगी। जाने-माने लेखक अमरीक गिल गंभीर विषय पर लेकर आ रहे हैं फिल्म ‘किरपाण’। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन


इसमें रोशन प्रिंस, समीक्षा और गुरलीन चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। अमरीक सिंह हिंदी फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘जीत’ और ‘यादें’ जैसी’ फिल्मों के डायलॉग और स्क्रिप्ट लिख चुके हैं।
विज्ञापन


गिल ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह फिल्म 1945 से लेकर अब तक की कहानी कहती है। इसमें धार्मिक संस्कारों से दूर होती जा रही युवा पीढ़ी को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रबाब प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता राजेंद्र पाल सिंह बनवैत की इस फिल्म में कुलभूषण खरबंदा, शवेंद्र माहल, गुरलीन चोपड़ा, सुनीता धीर, परमीश वर्मा ने भी काम किया है।


बतौर निदेशक अमरीक सिंह की यह पहली फिल्म है। इसमें संगीत गुरमीत सिंह का है। गीतों अमरदीप गिल और कुमार मुंबई ने लिखे हैं।

फिल्म के पहले भाग की शूटिंग चंडीगढ़ की शानदार जगहों पर हो चुकी है।

इसमें खुद अमरीक गिल ने भी अभिनय किया है। वे ‘ऊंचा दर बाबे नानक दा’, ‘पुत्त जट्टा दे’ और ‘माचिस’ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

तमिल हीरोइन समीक्षा की पॉलीवुड में एंट्री
तमिल व तेलबू अभिनेत्री समीक्षा ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार सीरत नाम की एक लड़की का है। वह पारिवारिक संस्कारों को पहल देते हुए जिंदगी में कुछ कर गुजरने के लिए तत्पर रहती है।

उनकी अगली फिल्म समीप कंग की है। उसमें गिप्पी ग्रेवाल और जैकी श्राफ भी है। वे जट्स इन गोलमाल में भी काम कर रही हैं।

2006 में आवाज पंजाब दी का खिताब जीत चुके गायक रोशन प्रिंस ने कहा यह फिल्म अन्य फिल्मों से अलग है। फिल्म में उनका किरदार एक कॉलेज गोइंग युवा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed