फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   columbia to america boat drowned in sea, 20 indian missing

कोलंबिया से अमेरिका जाती नाव पलटी, 20 भारतीय लापता

Sun, 17 Jan 2016 06:58 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला Updated Sun, 17 Jan 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
columbia to america boat drowned in sea, 20 indian missing

कोलंबिया से अमेरिका जा रही नाव के पलट जाने से उस पर सवार 20 भारतीय लापता हो गए हैं। सभी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें कपूरथला के भुलत्थ सब-डिवीजन के दो युवक भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार नाव अटलांटिक महासागर से होकर अमेरिका की तरफ बढ़ रही है, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही पलट गई। डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह ने बताया कि नाव की क्षमता 10 की थी, लेकिन उसने 21 युवकों को सवार करके रवाना कर दिया।
विज्ञापन


इसमें से 20 लापता हैं। एक युवक बचा है, लेकिन वह कपूरथला का नहीं है। फर्जी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ थाना भुलत्थ में केस दर्ज कर लिया गया है।

कपूरथला के सब-डिवीजन भुलत्थ के दो युवक भी थे नाव पर

columbia to america boat drowned in sea, 20 indian missing

नाव पर सवार भुलत्थ के दो युवकों की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव टांडी औलख और गुरविंदर सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी गांव जैदां के रूप में हुई है। गुरदीप सिंह के पिता बलविंदर सिंह के अनुसार 27 दिसंबर को गुरदीप अमेरिका जाने के लिए घर से रवाना हुआ था।

कस्बा भोगपुर के एक पेट्रोल पंप मालिक ट्रेवल एजेंट कुलविंदर सिंह ने हवाई मार्ग से 25 लाख रुपये में अमेरिका भिजवाने का वादा किया था। इसके तहत 10 लाख रुपये की राशि एडवांस और 15 लाख रुपये अमेरिका पहुंचने के बाद अदा करने की बात हुई थी। बलविंदर सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह ने 10 जनवरी को फोन पर बताया कि वह कोलंबिया पहुंच गया है और अगले हफ्ते समुद्री मार्ग से अमेरिका जाएगा।

शनिवार देर रात उन्हें पता चला कि जिस नाव से उनका बेटा अमेरिका जा रहा है, वह रास्ते में हादसाग्रस्त हो गई है और गुरदीप समेत नाव में सवार 20 पंजाबी लापता है। इन युवकों के बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो पा रही है। भोगपुर के गांव लड़ोई का सोनू भी नाव में सवार था। अन्य युवकों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

लापता युवक गुरदीप के पिता ने दी शिकायत

columbia to america boat drowned in sea, 20 indian missing

अमेरिका जाने के लिए गांव टांडी औलख निवासी गुरदीप सिंह और गांव जैदां निवासी गुरविंदर सिंह नाव में सवार थे। दोनों युवक लापता हैं। इनके लापता होने और एजेंट की ओर से अवैध तरीके से मानव तस्करी और धोखाधड़ी करने की लिखित शिकायत गुरदीप सिंह के पिता बलविंदर सिंह ने पुलिस को दी है।
- जोगिंदर सिंह, एसएचओ भुलत्थ

ट्रेवल एजेंट कुलविंदर सिंह निवासी भोगपुर ने 21 युवकों को गैरकानूनी तरीके से कोलंबिया से समुद्री मार्ग से अमेरिका भेजा था। नाव की क्षमता 10 की थी, लेकिन उसने 21 युवकों को सवार करके रवाना कर दिया। इसमें से 20 लापता हैं। एक युवक बचा है, जिसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। वह कपूरथला से संबंधित नहीं है। फर्जी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ थाना भुलत्थ में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का पेट्रोल पंप भुलत्थ के गांव भट्ठा भटनूरा में है।
- लखबीर सिंह, डीएसपी, भुलत्थ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed