{"_id":"b4ecef425f12098c22e7330c3c2f19e9","slug":"colony-5-demolation-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सह न सका आशियाना ढह जाने का सदमा और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सह न सका आशियाना ढह जाने का सदमा और...
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Nov 2013 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनी नंबर पांच निवासी अनिल कुमार (45) अपना आशियाना ढहने का सदमा नहीं सहन कर सका। बुधवार से शुरू हुआ प्रशासन का झुग्गियां तोड़ने का अभियान वीरवार को भी जारी रहा।
प्रशासन ने वीरवार को अनिल का मकान तोड़ दिया। मकान टूटने के गम में अनिल को हार्ट अटैक हो गया और मौत हो गई। सेक्टर 34 के एसएचओ ने इस बात की पुष्टि की है।
लोगों का आरोप है कि उनके पास सभी प्रूफ होने के बाद भी उन्हें फ्लैट नहीं दिए गए। बी ब्लॉक निवासी मुुंशी राम का कहना है कि वे अब कहीं के नहीं रहे।
इसी ब्लॉक की छंगूरी का कहना है कि वे 25 साल से रह रहे थे। सभी प्रूफ हैं। केवल 2006 की मतदाता सूची में नाम नहीं है।
महेश कुमार का कहना है कि जब बायो मीट्रिक सर्वे हो रहा था तब उसकी बेटी बीमार थी। उसके पास सभी प्रूफ हैं। इसके बावजूद उन्हें मकान नहीं दिया। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक कॉलोनी नंबर पांच में झुग्गियां ढहाने का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
इलाका पार्षद एचसी कल्याण का कहना है कि जिनको फ्लैट मिलने का काम पेंडिंग है उनका काम शुरू हो गया। सेक्टर-42 के कैंप ऑफिस में यह काम किया जा रहा है।
झुग्गियों की जगह कंटीले तार लगाए
कॉलोनी नंबर पांच में गिराई गई झुग्गियों के जगह पर कोई निर्माण न हो इसके लिए प्रशासन ने सीमेंट के पिल्लर खड़ाकर कंटीले तार से फेंसिंग का काम भी शुरू कर दिया।