फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Colonel Manpreet singh's mortal remains reached Chandi Mandir

चंडीगढ़: चंडीमंदिर पहुंचा बलिदानी कर्नल मनप्रीत का पार्थिव शरीर, आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Fri, 15 Sep 2023 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Sep 2023 01:28 AM IST
सार

सैन्य सूत्रों के मुताबिक सुबह लगभग 10:30 बजे पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे के बाद सैन्य और शासकीय सम्मान के साथ कर्नल मनप्रीत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Colonel Manpreet singh's mortal remains reached Chandi Mandir
कर्नल मनप्रीत सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर देर रात करीब 11 बजे चंडीमंदिर आर्मी कैंट लाया गया। यहां उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को ससम्मान कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर के शवगृह में रखवा दिया गया। शुक्रवार को कमांड हॉस्पिटल से सुबह 10:00 बजे मनप्रीत का पार्थिव शरीर ससम्मान मुल्लांपुर के पास पड़ते उनके पैतृक गांव भड़ौजियां ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के मुताबिक सुबह लगभग 10:30 बजे पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे के बाद सैन्य और शासकीय सम्मान के साथ कर्नल मनप्रीत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान 2 सिख लाइट इन्फेंट्री के अलावा 207 एफडी रेजिमेंट के जवान पार्थिव शरीर को एस्कॉर्ट करेंगे। वहीं, सेना के उच्चाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed