फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Collision in many vehicles due to fog in Abohar

धुंध का कहर: पंजाब के अबोहर में आपस में भिड़ गए गई वाहन, 6 लोग घायल

Tue, 25 Dec 2018 09:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Collision in many vehicles due to fog in Abohar
अबोहर में आपस में टकराए वाहन

सोमवार को धुंध के चलते विभिन्न मार्गों पर कई वाहन आपस में भिड़ गए जिससे छह से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें से एक को गंभीर हालत में बाबा फरीद मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों को समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अबोहर-श्रीगंगानगर रोड गांव गिदड़ांवाली के पास रविवार रात धुंध के कारण दो ट्रक आपस में भिड़ गए, जिससे श्रीगंगानगर से अबोहर आ रहे इंद्रा नगरी गली नंबर 6 निवासी नंद लाल और शेरू बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं मुक्तसर से श्रीगंगानगर ट्रक में जा रहे मुक्तसर निवासी मंगा सिंह भी घायल हो गया। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही नर सेवा संस्था के सोनू ग्रोवर ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शेरू की हालत को गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। इस घटना के बाद क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों को साइड पर न किए जाने से सोमवार सुबह घनी धुंध के चलते गांव तरमाला निवासी कार सवार अजीत सिंह कार सहित उसमें टकरा गया।

 इसके साथ ही एक अन्य ट्राला भी तेज गति के कारण इन तीनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से भिड़ गया। हादसे में कार सवार अजीत सिंह और ट्राला सवार चालक-परिचालक भी घायल हो गए।   

एक अन्य मामले में गांव आलमगढ़ चौक के पास राजस्थान से आ रहे छतरगढ़ के तहसीलदार की गाड़ी धुंध के चलते एक पिकअप से टकरा गई, जिससे पिकअप चालक पवन कुमार और अलादीन निवासी हिसार और तहसीलदार की गाड़ी में सवार लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। घटना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से साइड करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed