फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News: College will open after Diwali, date will be announced soon

चंडीगढ़ : दिवाली के बाद खुल जाएंगे सरकारी और निजी स्कूल, तारीखों का एलान जल्द

Thu, 12 Nov 2020 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Nov 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh News: College will open after Diwali, date will be announced soon
प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़ के सभी निजी और सरकारी कॉलेज दिवाली के बाद दोबारा से खोल दिए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने यूजीसी ( विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के दिशा-निर्देश को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार कर लिया है लेकिन कॉलेजों को खोलने की तारीख पर अभी विचार-विमर्श किया जा रहा है। दिवाली के बाद पहले पीजी कोर्स, शोधार्थियों और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ही नियमित कक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि दिवाली के बाद कॉलेजों को खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको लेकर बुधवार को भी बैठक हुई थी लेकिन अभी तक तारीख निश्चित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों और कॉलेज प्रमुखों की राय के साथ जल्द ही तारीख का भी एलान कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने कॉलेज खोलने को लेकर यूजीसी के दिशा-निर्देश के साथ सभी कॉलेज प्रमुखों की राय, पंजाब और हरियाणा के 16 नवंबर से कॉलेज खुलने की योजना को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वो कॉलेज खुलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। घर में बंद रहकर मानसिक तौर पर परेशान होने लगे थे। ऑनलाइन कक्षा में पाठ्यक्रम तो पूरा हो रहा था लेकिन नियमित कक्षा जैसा शैक्षिक माहौल नहीं था।

कोविड-19 दिशा-निर्देश का करना होगा पालन

यूजीसी के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को कोविड-19 दिशा-निर्देश का पालन करना होगा। कंटेनमेंट जोन के विद्यार्थी और शिक्षक कॉलेज नहीं आएंगे। जो विद्यार्थी कॉलेज नहीं आ सकता उसे शिक्षक ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करवाएंगे। कॉलेजों को सैनिटाइज, सामाजिक दूरी, मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग का पूरा ध्यान रखना होगा। जिस भी विद्यार्थी को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होगी, वे घर पर ही रहेंगे।

एसओपी बनाई.. अब प्रशासन के फैसले का इंतजार
यूजीसी के दिशा-निर्देश के अनुसार कॉलेज खोलने को लेकर अपनी एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया)  तैयार कर ली है। अब कॉलेज खोलने की तारीख को लेकर शिक्षा विभाग के फैसले का इंतजार है। दिवाली के बाद पहले हम अंतिम वर्ष और पीजी कोर्स के विद्यार्थियों को ही नियमित कक्षा के लिए बुलाएंगे। अगर विद्यार्थियों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिलता है तो बाद में 1 दिसंबर से सभी कोर्स के विद्यार्थियों लिए योजना तैयार की जाएगी। - डॉ. निशा अग्रवाल, प्राचार्य, पीजीजीसी- 42

एक बार में 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही बुलाए जाएंगे

कॉलेज खोलने पर तैयारी पूरी कर ली है। यूजीसी ने कॉलेज खोलने को लेकर दिशा-निर्देश दे दिए हैं। अभी शिक्षा विभाग के फैसले का इंतजार है। यूजीसी के दिशा-निर्देश के अनुसार एक बार में 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही बुलाया जाएगा। वहीं अंतिम वर्ष और शोध के विद्यार्थियों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। कॉलेज के पास सामाजिक दूरी और स्वास्थ्य मापदंडों के अनुसार विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाने के लिए पर्याप्त संसाधन है। - डॉ निशा भार्गव, एमसीएम कॉलेज - 36

ऑनलाइन में नियमित कक्षा जैसा माहौल नहीं

कॉलेज की तरफ से सभी विषयों की ऑनलाइन कक्षाएं ली जा रही है। पाठ्यक्रम भी अच्छे से करवाया जा रहा है लेकिन नियमित कक्षा जैसा माहौल ऑनलाइन में नहीं बन पाता। ऑनलाइन कक्षा में डिबेट, हाव-भाव, प्रैक्टिकल आदि गायब रहता है। - ऋतिक, अंतिम वर्ष छात्र, एसडी कॉलेज-32

दोबारा कॉलेज खुलने से काफी उत्साहित
कॉलेज के दोबारा खुलने से काफी उत्साहित हैं। मेरी कई विद्यार्थियों से भी बात हुई उनकी भी यही मांग है कि अब कॉलेज खोले जाएं। विद्यार्थी के तौर पर हम चाहते हैं कि कॉलेज स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखें। वहीं कक्षाओं को अच्छे से सैनिटाइज करवाया जाए। - रूद्र राणा, अंतिम वर्ष छात्र, पीजीजीसी- 11

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed