भिवानी: परीक्षा देने आई छात्र कॉलेज की इमारत से गिरी, चेहरे पर लगी चोट, दांत भी टूटे, पीजीआई किया रेफर
अचानक दोपहर 12 बजे कॉलेज की चपरासी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने जब कॉलेज परिसर में बने पार्क की ओर जाने वाले गेट पर जाकर देखा तो वहां मोनिका घायल अवस्था में मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी में हांसी रोड स्थित राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा के बिल्डिंग से गिरने का मामला सामने आया है। घायल छात्रा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए है।
मामला बुधवार दोपहर करीब 12 बजे का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बापोड़ा निवासी 18 वर्षीय मोनिका राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज से बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। मोनिका सुबह घर से अपने द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा देने कॉलेज आई थी, जोकि दोपहर डेढ़ बजे शुरू होनी थी। अचानक दोपहर 12 बजे कॉलेज की चपरासी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने जब कॉलेज परिसर में बने पार्क की ओर जाने वाले गेट पर जाकर देखा तो वहां मोनिका घायल अवस्था में मिली।
कॉलेज स्टाफ और छात्राओं ने मिलकर उसे उठाया। इसके बाद प्रिंसिपल डॉ. सुधीर शर्मा और स्टाफ सदस्य उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां आपातकालीन विभाग के ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर आए है। वहीं छात्रा किस जगह से गिरी है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कॉलेज प्रशासन इसकी जांच में जुटी है।
छात्रा मोनिका पार्क की ओर जाने वाले गेट के पास घायल अवस्था में मिली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। छात्रा कैसे और कहां से गिरी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। छात्रा के चेहरे और जबड़े में चोटें आई है। इस संबंध में परिजनों को भी सूचित कर दिया था। - डॉ. सुधीर शर्मा, प्रिंसिपल, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।