{"_id":"1c127048024e04f0449c27d590debfca","slug":"collector-rates-may-be-low-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कम होने वाले हैं कलेक्टर रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कम होने वाले हैं कलेक्टर रेट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Sep 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी में अगले सप्ताह से कलेक्टर रेट 15 से 20 फीसदी तक कम होंगे। यूटी प्रशासन ने शहर में कलेक्टर रेट कम करने की तैयारी कर ली है और एक दो दिनों में इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया और मध्य मार्ग पर बने शोरूम के कलेक्टर रेट सबसे ज्यादा कम हो सकते हैं। अभी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक और दो में कलेक्टर रेट 82368 रुपये प्रति वर्ग गज और मध्य मार्ग पर स्थित एससीओ के 514800 प्रति वर्ग गज हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों की ओर से कलेक्टर रेट में कमी करने की मांग को मानते हुए प्रशासन के वित्त सचिव सर्वजीत सिंह ने उपायुक्त मोहम्मद शाइन से कलेक्टर रेट कम करने के निर्देश दिए थे। मोहाली में हाल ही में कलेक्टर रेट कम हुए हैं और प्रशासन चाहता है कि चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में कलेक्टर रेट में बहुत ज्यादा असमानता न हो।
विज्ञापन
यूटी ने पिछले साल कलेक्टर रेट 50 फीसदी तक बढ़ाए थे। इससे शहर में प्रॉपर्टी का कारोबार ठप हो गया है और राजस्व भी कम हुआ है। वर्ष 2012 में भी कलेक्टर रेट 10 फीसदी तक बढ़ाए थे। ऐसे में चंडीगढ़ में पिछले दो सालों में कलेक्टर रेट 60 फीसदी तक बढ़े हैं।
पिछले सप्ताह ही यूटी के उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने यूटी में कलेक्टर रेट को लेकर शहर के उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ बैठक की थी जिसमें उद्योगपतियों और व्यापारियों ने इस साल कलेक्टर रेट न बढ़ाने की मांग दोहराई थी। व्यापारी और उद्योगपति चाहते हैं कि कलेक्टर रेट में 40 से 50 फीसदी तक कमी की जाए। हालांकि इसके लिए प्रशासन तैयार नहीं है।