फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Collective prayer gives strength and positive energy to the society during times of crisis: Kataria

Chandigarh News: संकट के समय समाज को मजबूती और सकारात्मक ऊर्जा देती है सामूहिक प्रार्थनाः कटारिया

Fri, 19 Sep 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Collective prayer gives strength and positive energy to the society during times of crisis: Kataria
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने वीरवार को पंजाब राजभवन स्थित गुरु नानक देव सभागार में आयोजित सुखमणि साहिब पाठ और शबद कीर्तन में भाग लिया। यह कार्यक्रम बाढ़ प्रभावित लोगों की चढ़दी कला और उनके कल्याण के लिए आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

यह आयोजन राजभवन कर्मचारी सांस्कृतिक एवं खेल संघ पंजाब-चंडीगढ़ की तरफ से सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा पातशाही दसवीं के सहयोग से किया गया। राज्यपाल ने प्रार्थना सभा में शामिल होकर कहा कि सामूहिक प्रार्थना और सामुदायिक सेवा संकट के समय समाज को मजबूती और सकारात्मक ऊर्जा देती है। उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-8 से आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया, जबकि रागी सिंह बाबा सुखा सिंह ने प्रभावित परिवारों की भलाई के लिए अरदास की। इसके बाद लंगर का आयोजन हुआ जिसमें राज्यपाल ने खुद भी सेवा दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी सहित राजभवन कर्मचारी सांस्कृतिक एवं खेल संघ के अध्यक्ष भीम सैन गर्ग, उपाध्यक्ष केहर सिंह और महासचिव कमलजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed