फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coldwave continues, no effect of sunshine

शीतलहर जारी, धूप का ज्यादा असर नहीं

Tue, 12 Jan 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Coldwave continues, no effect of sunshine
चंडीगढ़। कड़ाके की ठंड से सोमवार को मामूली राहत मिली। दोपहर बाद धूप तो निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं ने दिन में भी ठंडक बनाए रखी। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई। सोमवार को 16.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान शिमला से नीचे रिकार्ड किया गया। शिमला का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में रात का तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किया जा रहा है। रविवार रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मंगलवार को भी शीतलहर जारी रहेगी। मौसम साफ रहेगा। धूप निकलेगी।
विज्ञापन

बर्फीली हवाएं अब मैदानी इलाकों की ओर आ रही हैं। अगले दो दिन फिलहाल ये हवाएं जारी रहने वाली हैं। ये हवाएं तभी रुकती हैं, जब कोई मौसमी सिस्टम एक्टिव हो। हालांकि, एक-दो सिस्टम एक्टिव हैं, लेकिन इसका फिलहाल दो दिनों में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। बुधवार को मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। हल्के बादल फिर से छा सकते हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 18 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से सात डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा। अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed