{"_id":"d568d99fb2198f120549220a45728f77","slug":"coldest-day-of-season-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा वीरवार, आज बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा वीरवार, आज बढ़ेगा तापमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद सिटी ब्यूटीफुल में ठंड बढ़ गई है। हालांकि आज तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की उम्मीद है। बादल और धुंध आज भी छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
दोपहर बाद ही मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बुधवार रात भी बारिश हुई थी। रात में कुल 3.9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। शनिवार से दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले वीरवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह और शाम को धुंध भी छाई रही। सुबह 8:30 बजे विजीबिलिटी 150 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम था।
विज्ञापन
इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान इतना कम दर्ज किया गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान अब भी ज्यादा रिकार्ड किया गया है। बुधवार रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग का कहना है कि वीरवार रात से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बुधवार सुबह बारिश के बाद काफी अच्छी धूप निकली थी। शाम तक अच्छी धूप थी, लेकिन रात को और वीरवार सुबह धुंध छा गई। धूप न निकलने से दिन के तापमान में बुधवार के मुकाबले सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया था। रात के तापमान थोड़ी गिरावट नोट की गई।