फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold winter knocked with fog, Sunday was the coldest day

धुंध के साथ कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, रविवार रहा सबसे ठंडा दिन

Mon, 14 Dec 2020 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cold winter knocked with fog, Sunday was the coldest day
धुंध में सेक्टर-16-17 की विभाजित रोड से गुजरते वाहन। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। हल्की बारिश के बाद शहर में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। रविवार सुबह पूरा शहर धुंध की चादर में लिपटा हुआ नजर आया। स्थिति यह थी कि सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। बादलों की वजह से पूरे दिन धूप नहीं निकली। वहीं ठंडी हवाओं के चलने से लोग कांपते नजर आए। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। इससे दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री से कम रहा जबकि एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन

हालांकि रात का तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। शनिवार रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अब सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। अगले एक हफ्ते अच्छी खासी ठंड पड़ने की संभावना है। दरअसल, इस बीच कोई भी पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। बीते हफ्ते लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आए, जिसकी वजह से पहाड़ों की ओर से आने वाली हवाएं थम गई थीं। यही एक कारण था कि पिछले दिनों अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के आने में कुछ दिन ठहराव है। इससे उत्तर पश्चिमी से आने वाली हवाएं तापमान पर जबरदस्त प्रभाव डालेंगी। इसका असर यह होगा कि अब से रात के तापमान में कमी आएगी। कुछ जगहों पर शीतलहर भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है। यदि धुंध रहती है तो लोगों को सुबह के वक्त सैर करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह और शाम के वक्त धुंध छाई रहेगी। हालांकि आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार को धुंध में थोड़ी कमी और दिन के तापमान में बढ़ोतरी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जाएगा। इसी तरह बुधवार को भी रात के तापमान में गिरावट आएगी। रात का तापमान सात से आठ डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

सेक्टर-17 प्लाजा में घूमतीं महिलाएं।

सेक्टर-17 प्लाजा में घूमतीं महिलाएं।- फोटो : CHANDIGARH

सुखना लेक पर उमड़ी भीड़।

सुखना लेक पर उमड़ी भीड़।- फोटो : CHANDIGARH

सुखना लेक में धुंध के दौरान दोपहर में बोटिंग करते लोग।

सुखना लेक में धुंध के दौरान दोपहर में बोटिंग करते लोग।- फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed