{"_id":"d4f11e393cff0f5760d6b48274c3716d","slug":"cold-weather-on-lohri-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी पर चंडीगढ़ में हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी पर चंडीगढ़ में हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहड़ी पर बुधवार की सुबह से ठंडी हवाओं के बीच हल्की बूंदाबादी ने सर्दी का अहसास कराया। कामकाज को निकलने वाले लोग भी घरों में दुबकने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सुबह 10 बजे न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अमृतसर में 5.2, हिसार में 6.0 और लुधियाना में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 22 सालों में लोहड़ी के दिन दर्ज न्यूनतम तापमान की यह स्थिति अब तक की कम स्थिति है।
विज्ञापन
आमतौर पर शहर में लोहड़ी के दिन तापमान औसतन 2.6 से 3.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता रहा है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है और कई जगहों पर हल्की अथवा तेज बौछारें भी पड़ी हैं बहरहाल, इस बार सर्दी के मौसम के लंबे खिंचने के भी आसार है।
विज्ञापन