{"_id":"5c45fe61bdec224b57503ff9","slug":"cold-wave-badly-affected-people-in-punjab-and-temperature-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बरसात से पंजाब में लुढ़का पारा, दिन भर चली शीत लहर...और बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बरसात से पंजाब में लुढ़का पारा, दिन भर चली शीत लहर...और बारिश के आसार
Tue, 22 Jan 2019 12:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में बरसात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कई जिलों में हुई रिमझिम बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। बारिश के बाद पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा में लोग ठंड की वजह से ठिठुरते रहे। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदरपाल सिंह के अनुसार सोमवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई और ठंडी हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 18.5 सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
पटियाला शहर और आस-पास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी मौसम इसी तरह से रहने की संभावना जताई है। सोमवार सुबह से ही बादल छाए थे। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकल आई लेकिन शाम होने तक मौसम फिर से बिगड़ गया। हल्की बूंदाबांदी होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
जालंधर में हुई बारिश ने मौसम में फिर से ठंडक बढ़ा दी है। दिन भर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसके कारण मौसम की रंगत बदली नजर आई। शाम होते-होते आसमान फिर से बादलों से भर गया। इससे ठंड का प्रभाव भी बढ़ गया। कंपकंपाने वाली ठंडी हवाओं और बारिश की वजह से लोगों को अपने काम पर आने-जाने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से नकोदर चौक, बीएमसी चौक, कपूरथला चौक में ट्रैफिक जाम की काफी समस्या बनी रही।
विज्ञापन