फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narnaul Weather Forecast Update Today: Cold increased due to wind in Narnaul

Narnaul Weather: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हवा चलने से बढ़ी ठंड, घरों में दुबके लोग

Sun, 21 Jan 2024 11:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jan 2024 11:50 AM IST
सार

हरियाणा के नारनौल जिले में लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी मौसम साफ नहीं रहा। घने कोहरे की वजह से गाड़ियां सड़क पर रेंगती दिखीं। कड़ाके की ठंड की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Narnaul Weather Forecast Update Today: Cold increased due to wind in Narnaul
Narnaul Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में लोगों को अभी कोहरा और ठंड से राहत नहीं मिल रही है। क्षेत्र में एक दिन की राहत की बाद दोबारा घना कोहरा छाने से वाहनों की गति पर अंकुश लग गया। इसके साथ सुबह से चल रही शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। वहीं शहर में जगह-जगह लोग ठंड से बचने की खातिर अलाव चला रखा है। 

विज्ञापन


रविवार को बीते दिन की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हिमालय की उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। शनिवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उधर, कोहरे की वजह से वाहन चालकों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। जनवरी माह में पांच दिन को छोड़कर लगातार कोहरा पड़ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed