{"_id":"5767f7ca4f1c1b7426b47df8","slug":"coffee-house-indian-coffee-house-chandigarh-fast-food-house-indian-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: इंडियन कॉफी हाउस की नई ब्रांच खुली, जानिए खासियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: इंडियन कॉफी हाउस की नई ब्रांच खुली, जानिए खासियतें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Jun 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में खुली इंडियन कॉफी हाउस की नई शाखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी। इंडियन कॉफी हाउस की नई ब्रांच खुल गई है, जहां लजीज खाने का मजा लिया जा सकेगा। साउथ इंडियन खाने और अपने रेट्रो लुक के लिए विख्यात इंडियन कॉफी हाउस की नई ब्रांच का शुभारंभ सेक्टर-36डी में किया गया। पहली एयर कंडीशन शाखा का उद्घाटन 52 साल पुराने कस्टमर रिटायर्ड सिविल इंजीनियर वाईटी कुमार ने किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मेयर अरुण सूद भी मौजूद रहे।
इंडियन कॉफी हाउस को चलाने वाली इंडियन कॉफी वर्कर्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के सेक्रेटरी सुनील कुमार नेगी के अनुसार साउथ इंडियन स्वाद के लिए शहर में अपनी अलग पहचान बनाने वाला यह पहला इंडियन कॉफी हाउस है जो एयर कंडीशन है। यहां बैठने के लिए करीब 40 लोगों की जगह है। साथ ही सर्विस के लिए 15 लोगों का स्टाफ होगा। इसके अलावा इस ब्रांच में उनके मैन्यू में एक नई चीज जोड़ी गई है और वह है छोले भट्टूरे।
नेगी के अनुसार सोसाइटी ने तय किया है कि कस्टमर्स की डिमांड और सुझाव को देखते हुए बाद में मैन्यू में नई आइटम भी जोड़ी जा सकती हैं। पहले दिन शुभारंभ के बाद से ही पूरे दिन हर उम्र वर्ग के लोगों की यहां भीड़ देखी गई। इनमें बुजुर्गों से लेकर युवा और कामकाजी लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन
कॉफी हाउस का इतिहास
शहर में पहले इंडियन कॉफी हाउस की शुरुआत 1964 में हुई थी। सेक्टर-17ई में इसकी पहली शाखा खुली थी, जो आज तक चल रही है। शहर के लोगों के लिए यह सबसे फेवरेट मीटिंग प्वाइंट हुआ करता था, जो आज भी है। इसके साउथ इंडियन मैन्यू और रेट्रो लुक्स के कारण यह आज भी लोगों का फेवरेट फूड प्वाइंट है। इसके बाद 1964 में ही सेक्टर-22 में इसकी दूसरी शाखा शुरू हुई। इसे अप्रैल 1970 में प्लाजा के ही पास सेक्टर-17सी में शिफ्ट कर दिया गया।
हालांकि इसे 2012 में कम सेल के चलते बंद कर दिया गया। इंडियन कॉफी वर्कर्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के सेक्रेटरी सुनील कुमार नेगी के अनुसार शहर में एक और शाखा की लंबे समय से डिमांड चल रही थी। इसका कारण यह भी था कि सेक्टर-17 वाले इंडियन कॉफी हाउस में अक्सर लोगों की भीड़ रहती है। यहां बैठने के लिए कई-कई बार लंबी वेटिंग लगती है। इसके बाद सेक्टर-36डी में नई ब्रांच खोलने का फैसला लिया गया।