फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Coarseness case: arrests for staging a sit-Sikh Organization

बेअदबी मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठे सिख संगठन

Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Coarseness case: arrests for staging a sit-Sikh Organization
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठे सिख संगठन - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद से सिख समाज गुस्से में है। सिख संगठन शनिवार रात से ही इस मामले को लेकर कपूरथला चौक पर धरना लगाकर बैठे हैं। पुलिस और प्रशासन ने उनको समझाने की कोशिश की लेकिन सिख संगठन नहीं माने। 
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला सिख संगत को मनाने पहुंचे। सिख संगत ने कमिश्नर को भी साफ कह दिया कि जब तक बेअदबी के आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक यह धरना खत्म नहीं किया जाएगा। वह आरोपियों की गिरफ्तारी तक यहां से नहीं हटेंगे, चाहे कितने ही दिन उनको धरने पर बैठना पड़े। गुरमीत सिंह बिट्टू और तेजिंदर सिंह परदेसी ने कमिश्नर को साफ कहा कि पहले आरोपी पकड़ो, उसके बाद धरना उठाया जाएगा। इस मौके पर जगजीत सिंह गाबा, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत नीटू, गुरजीत सिंह सतनामिया समेत बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

कमिश्नर से मिले जिला अकाली दल के पदाधिकारी

Coarseness case: arrests for staging a sit-Sikh Organization
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठे सिख संगठन
जिला अकाली दल ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर इस मामले का विरोध जताया। जिला अकाली दल के प्रधान गुरुचरण सिंह चन्नी सदस्यों को लेकर कमिश्नर से मिले और सारे मसले पर चर्चा की। इन सभी ने कमिश्नर से मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करें। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें भरोसा दिया है कि वह आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

शांति बनाए रखने की अपील
बेअदबी मामले में सिख संगठनों की तरफ से एक मीटिंग का आयोजन भी किया गया। इस मीटिंग में जिला अकाली दल के प्रधान  गुरचरण सिंह चन्नी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य कुलवंत सिंह मनन, परमजीत सिंह राएपुर और बलजीत सिंह नीलामहल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश में हैं।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वह इन धर्म विरोधी ताकतों के बहकावे में न आकर अमन और शांति बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि आपसी एकता और प्रेम से ही ऐसी फूट डालने वाले ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है। नीलामहल ने कहा कि लोग शांति बनाए रखें और किसी के बहकावे में न आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed