फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Co founder Shyam Sundar told about Dehat Startup in Amar Ujala Samvad 2023

Amar Ujala Samvad 2023: क्या है देहात स्टार्टअप, कैसे करता है काम, को-फाउंडर श्याम सुंदर ने बताया पूरा मॉडल

Tue, 08 Aug 2023 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Aug 2023 12:22 AM IST
सार

श्याम सुंदर ने बताया कि डिजिटल क्रांति ने खेती पर प्रभाव डाला है। इससे बहुत बड़ा परिवर्तन आ रहा है। डिजिटल क्रांति का सबसे बड़ा फायदा खेती को होने वाला है, क्योंकि एग्रीकल्चर की फील्ड काफी विशाल और जटिल है।

विज्ञापन
Co founder Shyam Sundar told about Dehat Startup in Amar Ujala Samvad 2023
अमर उजाला संवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला संवाद पंजाब के सत्र में देहात स्टार्टअप के को-फाउंडर श्याम सुंदर ने बताया कि उनका प्लेटफार्म किसानों की हर जरूरत को पूरा कर रहा है। उनका स्टार्टअप किसानों के लिए 360 डिग्री पर काम करता है। किसानों को खेती के लिए जो भी चाहिए होता है, हम उसे उपलब्ध करवाते हैं। चाहे वह खाद हो या खेती के लिए कोई औजार या मशीन। उन्होंने बताया कि जिस तरह से ढाई कोस के बाद यहां भाषा बदल जाती है, वहीं ढाई कोस चलने के बाद खेती का तरीका बदल जाता है। एक फसल के लिए अलग-अलग तरीके हैं। खेती की जो तकनीक विदेश में है, उसे हम भारत में

विज्ञापन


लागू नहीं कर सकते। भारत में खेती के लिए सैकड़ों तकनीक हैं। यह एक तरह से संभावनाएं और चुनौती हैं। उन्होंने बताया कि कुछ गांवों के बीच उनका देहात सेंटर है जो किसानों के बीच रहकर काम करता है। यह एक तरह से नब्ज का काम करता है। इससे हम जमीन पर रहकर किसानों की जरूरतों को समझते हैं और उन्हें सही समय पर सलाह देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन किसानों के पास मोबाइल है, उनके साथ देहात स्टार्टअप एप के साथ जुड़ता है और जिनके पास मोबाइल नहीं हैं, उनके साथ हम देहात सेंटर के जरिये जुड़ते हैं। हमने देहात स्टार्टअप के गांवों में देहात सेंटर बना रखे हैं। इस देहात सेंटर के जरिये हम उन किसानों के साथ जुड़ते हैं जो मोबाइल फोन व तकनीक का इस्तेमाल नहीं करते। उन्होंने बताया कि उनका मॉडल सभी किसानों के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल क्रांति से खेती के तरीके बदले

श्याम सुंदर ने बताया कि डिजिटल क्रांति ने खेती पर प्रभाव डाला है। इससे बहुत बड़ा परिवर्तन आ रहा है। डिजिटल क्रांति का सबसे बड़ा फायदा खेती को होने वाला है, क्योंकि एग्रीकल्चर की फील्ड काफी विशाल और जटिल है। डिजिटल क्रांति की वजह से ही खेती के तौर तरीकों में काफी बदलाव आया। इसका फायदा भी किसानों को ही मिल रहा है।

छुट्टियां भी किसानों के बीच बीतती है

किसानों की तकदीर बदलने वाले देहात स्टार्टअप के को-फाउंडर ने बताया कि उनका जुनून है कि वह किसानों के लिए काम करें। दिन रात वह किसानों के बारे में सोचते रहते हैं। वीकेंड भी किसानों के बीच गुजरता है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश है कि किसानों के दरवाजे तक जाएं। किसानों से मिले। जब तक किसानों से बात नहीं करेंगे कि उन्हें क्या चाहिए। उनकी समस्या क्या हैं तब तक हम उनका समाधान नहीं ढूंढ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed