{"_id":"61b3bdc1659aaa04f02732d4","slug":"cnergy-center-and-banquet-hall-will-be-built-in-peck-proposal-passed-chandigarh-news-pkl435665429","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेक में सेनर्जी सेंटर व बैंक्वेट हाल बनेगा, प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेक में सेनर्जी सेंटर व बैंक्वेट हाल बनेगा, प्रस्ताव पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में सेनर्जी सेंटर से लेकर बैंक्वेट हाल तक बनेगा। इसका प्रस्ताव पास हो गया है। बिल्डिंग एंड वर्क्स कमेटी ने इस पर मुहर लगा दी है। कई अन्य भवन भी बनेंगे। इसके जरिए बड़े-बड़े सेमिनार आदि का आयोजन हो सकेगा।
कमेटी की बैठक में पेक में बने भवनों के बारे में मंथन हुआ और फिर आवश्यकताओं को देखा गया। बैठक का एजेंडा रखा गया। पेक प्रशासन ने कमेटी के सामने कहा कि उन्हें सेनर्जी सेंटर की आवश्यकता है। यह एक तरह से बड़ा ऑडिटोरियम होगा, जिसमें एक साथ 1500 से अधिक लोग बैठ सकें। बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा। पहले भी कई कार्यक्रमों की आवश्यकता महसूस हुई, लेकिन इन सब के अभाव में यह नहीं हो सके। इसके अलावा तकनीकी हॉल, ऑफिस कॉम्प्लेक्स, बैंक्वेट हाल की भी आवश्यकता हैं। विभागों को भी अपने-अपने सेमिनार भवन चाहिए। ऐसे में सभी विभागों को एक समान सुविधाएं दी जाएंगी। कमेटी के पदाधिकारियों ने इस पर मंथन किया। बजट आदि की व्यवस्थाओं को परखा गया। आखिर में कमेटी ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया। अगली बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और इसके बाद यह प्रस्ताव यूटी प्रशासन को भेजा जाएगा। उच्चाधिकारियों को विश्वास में लेकर ही पेक प्रशासन इस पर काम करेगा।