फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm yogi adityanath implement haryana govt planning in uttar pradesh

हरियाणा की ये योजना यूपी के मुख्यमंत्री योगी को आई पसंद, अपनाई और लागू कर दी

Sat, 15 Jul 2017 10:50 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sat, 15 Jul 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath implement haryana govt planning in uttar pradesh
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हरियाणा की एक योजना इतनी पसंद आई कि उसे तुरंत अपनाते हुए प्रदेश में लागू कर दिया। दरअसल, हरियाणा में लिंगानुपात बढ़ाने में अहम साबित हो रही मुखबिर योजना को यूपी सरकार ने अपनाया है। यूपी सरकार ने अपने मुखबिरों के लिए भी भ्रूण लिंग जांच पकड़वाने पर 2 लाख रुपये देने का प्रावधान रखा है।
विज्ञापन


हरियाणा में इस योजना के कारण ही यूपी के अधिकतर मुखबिर भ्रूण लिंग जांच पकड़वाने के लिए यहां के अधिकारियों से संपर्क करते हैं। यहां की स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने यूपी के गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, शामली, सहारनपुर समेत कई जगह भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ इस योजना के सहारे ही किया।
विज्ञापन


इसको देखते हुए ही अब यूपी सरकार ने अपने यहां लिंगानुपात बढ़ाने के लिए हरियाणा की मुखबिर योजना की राह को पकड़ा है। 

मोदी की बेटी बचाओ के बाद शुरू की गई थी ये योजना

cm yogi adityanath implement haryana govt planning in uttar pradesh
beti bachao beti padhao
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में पानीपत की धरती से जब बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को शुरू किया, उस समय प्रदेश में लड़कों के मुकाबले लड़कियां काफी कम थी। उस योजना के बाद सरकार ने डिकॉय ऑप्रेशन चलाने के लिए मुखबिर योजना शुरू की, जिसमें भ्रूण लिंग जांच पकड़वाने वाले मुखबिर को एक लाख रुपये दिए जाते हैं।

इस योजना के सहारे ही प्रदेश के अलावा यूपी के बागपत, मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर तक में भ्रूण लिंग जांच की मुखबिर से सूचना मिली और वहां उन पर शिकंजा कसा गया। इन योजनाओं का असर यह दिखा कि प्रदेश में बेटियां पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई।

हरियाणा की इस योजना को देखते हुए ही यूपी सरकार ने भी भ्रूण लिंग जांच रोकने के लिए मुखबिर योजना शुरू कर दी। उसके नियम हरियाणा की तरह ही रखे गए है, लेकिन वहां मुखबिर के साथ ही डिकॉय को भी एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इस तरह वहां 2 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया है और यह जुलाई 17 से लागू कर दी गई है। 

हरियाणा में और बेहतर होगी लड़कियों की स्थिति

cm yogi adityanath implement haryana govt planning in uttar pradesh
गर्ल चाइल्ड
सोनीपत, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर आदि जिलों के लोग भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए प्रदेश की सीमा से सटे यूपी के कई जिलों में जाते है। इस कारण ही सोनीपत जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी के बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, शामली आदि जिलों में भ्रूण लिंग जांच करते हुए कई अल्ट्रसाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की है।

इससे यह साफ होता है कि यूपी में इस मुखबिर योजना के बाद वहां के अधिकारियों के पास भी सूचनाएं पहुंचेगी और वह भी सेंटरों पर कार्रवाई करेंगे और इससे यहां के लोगों के वहां भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकेंगे। हरियाणा की सीमा से सटे यूपी के आधा दर्जन जिलों में अभी तक आठ से ज्यादा अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भ्रूण लिंग जांच करने पर कार्रवाई की गई है।

इन जगहों पर सोनीपत व अन्य जिलों की गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। दिल्ली के अंदर भी आठ अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किए गए है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी हमारे यहां की तरह मुखबिर योजना शुरू की है, लेकिन वहां दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इसका असर हरियाणा की स्थिति पर भी काफी पड़ेगा और यहां स्थिति बेहतर होगी।

डा. आदर्श शर्मा, नोडल अधिकारी पीएनडीटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed