फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini can go to convince Vij

Chandigarh News: विज को मनाने जा सकते हैं सीएम सैनी

Tue, 19 Mar 2024 12:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
CM Saini can go to convince Vij
अंबाला में सीएम का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सीएम नायब सिंह सैनी का मंगलवार को अंबाला में सम्मान समारोह होगा। इस दौरान अनिल विज को मनाने के लिए सैनी उनसे मुलाकात कर सकते हैं। सैनी का अंबाला छावनी व सिटी में सम्मान समारोह का कार्यक्रम है। ऐसे में उनकी मुलाकात संभव है। नायब सिंह सैनी के सीएम पद की शपथ लेने के बाद विज नाराज हो गए थे। विज ने खुद भी दावा किया है कि 12 मार्च के बाद उन्हें ना तो केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कोई फोन आया और न ही राज्य के नेताओं ने उनसे कोई संपर्क किया है। हालांकि विज कह चुके हैं कि वह नाराज नहीं है। सीएम उनके छोटे भाई हैं। मगर उनकी नाराजगी की वजह से ही पिछले दिनों मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया था। विज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। छह बार वह विधायक चुने जा चुके हैं। ऐसे में चुनाव को देखते हुए पार्टी विज की नाराजगी मोल लेना नहीं चाहेगी। ऐसे में पार्टी उन्हें जल्द से जल्द से मनाने की कोशिश करेगी। सैनी अंबाला के बाद करनाल के लिए रवाना होंगे। करनाल में जेपी नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विज के शामिल होने पर संशय
इस कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री और छावनी से विधायक अनिल विज शामिल होंगे या नहीं इस पर संशय है। भाजपा पदाधिकारी भी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। पदाधिकारी इतना जरूर कह रहे हैं कि भाजपा कार्यकर्ता जरूर स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed