फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini asked questions to Congress and said - answer what you did for Congress in 10 years

Chandigarh News: सीएम सैनी ने कांग्रेस से पूछे सवाल कहा- 10 सालों में कांग्रेस के लिए क्या किया जवाब दें

Sat, 17 Aug 2024 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
CM Saini asked questions to Congress and said - answer what you did for Congress in 10 years
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस से 13 सवाल पूछे हैं। मुख्यमंत्री ने सवालों का पत्र जारी करते हुए कहा कि 2005 से 2014 के बीच कांग्रेस की डबल इंजन की सरकार रही है। इस समयावधि में कांग्रेस ने किसानों के लिए क्या किया है। इसका जवाब उन्हें देना होगा। उन्होंने कहा- पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने के लिए और अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को तलाशने के लिए हमारी सरकार पर निराधार, तथ्यहीन और भ्रामक आरोप लगाए जा रही है। कांग्रेस एक झूठ की यात्रा निकाल रही है। ये केवल झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है।
उन्होंने पूछा कि कांग्र्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बताएं कि उन्होंने अपने शासनकाल में सूरजमुखी की कितनी फसल एमएसपी पर खरीदी। 2005 से 2014 तक कांग्रेस सरकार ने बाजरे और सरसों की कितनी फसल एमएसपी पर खरीदी। कांग्रेस सरकार में कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती थीं। मुआवजे के रूप में दो रुपये का चेक देकर किसानों का अपमान क्यों किया। मासूम किसानों की जमीनों पर जबरन कब्जा कर उन पर अत्याचार क्यों किया गया। किसानों के हित के लिए एक भी योजना की शुरुआत क्यों नहीं की गई। बागवानी फसलों को सरंक्षित करने के लिए कौन सी नीति बनाई गई। फसलों की सिंचाई के लिए किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए क्या किया गया। जब हरियाणा में किसानों की हालत खराब थी तो उन्होंने कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए।
विज्ञापन

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले 10 साल के कार्यकाल में किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं और किसान हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पिछले 10 साल में 50 लाख 65 हजार 264 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद एमएसपी पर की है और उस पर भावांतर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने पिछले लगभग 10 साल में कुल 33 लाख 52 हजार मीट्रिक टन सरसों, 96,232 मीट्रिक टन सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर की है। वर्ष 2023-24 में सूरजमुखी के किसानों को भावांतर देकर एमएसपी के बराबर भाव देने की नई पहल भी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed