फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM said - There is no shortage of DAP, only rumors are being spread, Haryana News, Politics News

Chandigarh News: सीएम बोले-डीएपी की कमी नहीं, सिर्फ अफवाहें फैलाई जा रहीं हुड्डा ने कहा- जब जरूरत थी तब मिली नहीं, अब क्या फायदा

Tue, 19 Nov 2024 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
CM said - There is no shortage of DAP, only rumors are being spread, Haryana News, Politics News
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। विधानसभा सत्र में डीएपी खाद की कमी पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर सीएम नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के विधायकों का जवाब देते हुए कहा- प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है। राज्य में डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। केवल खाद की कमी की अफवाहें फैलाई जा रही हैं और किसानों को बहकाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि वे भी किसान के बेटे हैं, खाद की समस्या क्या होती है, ये उन्हें मालूम है। प्रदेश में किस पैक्स पर कितनी खाद उपलब्ध है, उसके आंकड़े भी सरकार के पास उपलब्ध है। यदि किसी सदस्य को कोई और जानकारी चाहिए तो वह उसे उपलब्ध करवा देंगे। इस पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जब किसान को जरूरत थी तो उस दौरान डीएपी खाद मिली नहीं। बाद में देने का कोई फायदा नहीं।
हुड्डा ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि नवंबर में हरियाणा को डीएपी का स्टॉक कितना आवंटित हुआ। 12 नवंबर के आसपास किसानों की कितनी खाद की जरूरत थी और डीएपी का कितना स्टॉक मिला। यदि जरूरत के मुताबिक स्टॉक कम आया है तो इसका मतलब है कि किसान परेशान हुआ है। सीएम ने कहा कि नवंबर के लिए 1,10,200 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन हुआ है। 12 नवंबर को स्टॉक के बारे में वह नहीं बता पाए। उन्होंने कहा-इसकी जानकारी बाद में उपलब्ध करवा देंगे।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि गेहूं और सरसों की फसल अगेती बिजाई की जाती है। सवाल यह है कि जब किसान को जरूरत होती थी तो उस समय किसान को डीएपी नहीं मिलता। पांच नवंबर तक दोनों फसलों की बिजाई पूरी हो जाती है। मगर उस समय प्रदेश में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सत्र को बताया, भारत सरकार ने चालू रबी सीजन 2024-25 के लिए 2 लाख 60 हजार मीट्रिक टन डीएपी आवंटित किया है। डीएपी का अक्टूबर और नवंबर 2024 का आवंटन 2 लाख 25 हजार मीट्रिक टन है। इस वर्ष रबी सीजन की शुरुआत में राज्य के पास 54,000 मीट्रिक टन का स्टॉक था और 16 नवंबर 2024 तक एक लाख 52 हजार मीट्रिक टन डीएपी भारत सरकार से प्राप्त हुई है। 15 नवंबर तक एक लाख 86 हजार मीट्रिक टन की खपत हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान एक लाख 65 हजार मीट्रिक टन डीएपी की खपत हुई थी। जिलों में अभी भी 21,000 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है।


कालाबाजारी को लेकर 185 छापे मारे गए
कृषि मंत्री ने बताया कि कालाबाजारी को लेकर एक अप्रैल से 185 छापे मारे गए हैं और 105 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनके अलावा , 2। लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और 8 लाइसेंस रद्द किए गए हैं। सात एफआईआर दर्ज की गई हैं और 16 मामलों में बिक्री रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed