फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM said, recruitment for 50 thousand government job soon

हरियाणा में 50 हजार पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन मांगें

Thu, 09 Jul 2015 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Thu, 09 Jul 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
CM said, recruitment for 50 thousand government job soon

करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फिर दोहराया कि हरियाणा में 50 हजार सरकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। भर्तियों में पारदर्शिता रहेगी, योग्य व्यक्ति को ही मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


नूरमहल होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक तो व्यवस्था की दिशा बदलने पर काम किया जा रहा था, अब प्रदेश की व्यवस्था पटरी पर है तो विकास को भी दिशा मिलनी आरंभ हो गई है। बिना आधार कार्ड के कोई भी किसी प्रकार का फार्म मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन प्राप्त करने में अब पात्र व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होगी, जिसकी आयु 60 वर्ष की हो गई है, वह अपना नया फार्म आधार कार्ड के साथ भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में एंबुलेंस पर टोल टैक्स खत्म किया जाएगा

CM said, recruitment for 50 thousand government job soon

भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा की मांग पर मुख्यमंत्री खट्टर ने प्रदेश की सभी एंबुलेंसों पर टोल टैक्स माफ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने तुरंत करनाल के उपायुक्त डा. जे. गणेशन को इस संदर्भ में पत्र लिखने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, ओएसडी जवाहर यादव, सीएम कैंप कार्यालय के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, बाल कल्याण परिषद हरियाणा की सचिव संतोष अत्रेजा, करनाल नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, करनाल रेंज के आईजी हनीफ कुरैशी, उपायुक्त डा. जे. गणेशन, एसपी सिमरजीत सिंह, भाजपा कार्यकर्ता संजय मदान, कुलदीप शर्मा, मेहर सिंह, पंकज गाबा, चंद्रप्रकाश कथूरिया, जगदेव पाढा, आदि मौजूद रहे।

सरकार जल्द ही उद्योग नीति 2015 लेकर आएगी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सरकार जल्द ही उद्योग नीति 2015 लेकर आएगी। इसमें कम ब्याज पर उद्योग स्थापित करवाएगी, ताकि रोजगार मिले। वे एचडीएफसी बैंक द्वारा हरियाणा में 300वीं शाखा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed