फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM said Kejriwal used to say that if he was accused he would leave the chair now he is not ready to leave

केजरीवाल कहते थे आरोप लगा तो कुर्सी छोड़ देंगे, अब छोड़ने को तैयार नहीं : सैनी

Tue, 02 Apr 2024 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
CM said Kejriwal used to say that if he was accused he would leave the chair now he is not ready to leave
सीएम नायब सिंह सैनी ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, कहा-अब पत्नियों को आगे कर रहे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में इंडिया गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा-यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है। रविवार को पूरे देश ने रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारे का दृश्य देखा है, जिसमें घमंडिया गठबंधन के लोग अपने भ्रष्टाचार को उचित ठहराने में जुटे थे। ऐसा लगा कि यह घोटालेबाजों की बरात है, जिन्होंने देश को पहले भी लूटा और आगे भी लूटना चाहते हैं और चाहते हैं कि उन पर कोई कार्रवाई भी न हो। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि वह पहले कहते थे कि अगर कोई आरोप लगा तो कुर्सी छोड़ देंगे। मगर अब कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली के नाम प घोटाले किए गए। जिस तरह से शाहीन बाग में इन लोगों ने महिलाओं को आगे कर प्रदर्शन किया था और अब ये लोग अपनी पत्नियों को आगे कर रहे हैं। इन्हें अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं है।
बोले- इनका काम जमकर घोटाले करो, गिरफ्तारी हो तो विरोध करो
नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रैली कर रही है। कांग्रेस कहती है यह किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि सबकी रैली है। दिल्ली में दोनों पार्टियां मिली हुई हैं और पंजाब में हम आपके हैं कौन। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी अलग चुनाव लड़ रही हैं। कई अन्य राज्यों में गठबंधन का कोई जिक्र नहीं है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई पूछ नहीं रहा है। इनका काम है जमकर घोटाले करो, गिरफ्तारी हो तो विरोध करो। जांच एजेंसियों को गलत बताओ, धरने प्रदर्शन करो।
विज्ञापन

गठबंधन का काम- झूठ बोलना, मोदी और हिंदू धर्म को गाली देना
सीएम ने कहा कि इस घमंडिया गठबंधन का काम क्या है? इसका काम है जितना हो सके लूट लो। हर दिन झूठ बोलना। मोदी को गाली देना। देश को बदनाम करना, हिंदू धर्म को गाली देना। घोटालों में लिप्त होना और अगर जांच एजेंसियां उन्हें नोटिस देती हैं तो उसे नजरअंदाज करना। जब उन्हें अदालत से फटकार मिलती है, तो वे ''पीड़ित कार्ड'' खेलते हैं और इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हैं। इनके नेता जेल में हैं या बेल पर हैं। उन्होंने कहा कि अदालतें भ्रष्टाचारियों को बेल नहीं दे रही हैं। चाहे सत्येंद्र जैन हों या मनीष सिसोदिया। हेमंत सोरेन को भी अदालत जमानत नहीं दे रही। अब अदालत के खिलाफ ही आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा-कानून अपना काम करेगा
प्रेस वार्ता के दौरान सीएम से सवाल पूछा गया कि कांग्रेस के कई लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इस पर सीएम सैनी ने कहा कि जिसने भ्रष्टाचार किया है, उस पर कानून कार्रवाई करेगा। कांग्रेस में जिनकी आवाज दबाई गई, वह अब भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस में अंहकार था, वो उसे ले डूबा है जो भाषा वो भाजपा के लिए प्रयोग करते हैं, वो उन पर लागू होती है। नरेंद्र मोदी ने किसान, गरीबों, युवाओं के लिए काम किया है, जिससे लोगों में सरकार पर विश्वास बढ़ रहा है।

खराब फसलों के मुआवजे के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बेमौसम की वजह से खराब हुई फसल का आकलन करने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है। किसान इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अधिकारियों को भी गिरदावरी करने के निर्देश दिए हैं।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में नोट को पढ़कर बोलते रहे सीएम
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार को सीएम नायब सिंह सैनी ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान वह अपने साथ एक नोट लाए थे। उस नोट को पढ़कर ही वह बोलते रहे। बाद में पत्रकारों के सवालों के जवाब भी स्पष्ट नहीं दे पाए। उनसे जब पूछा गया कि ओलावृष्टि का मुआवजा किसानों को कब तक मिल जाएगा। उन्होंने जवाब दिया कि पीछे मुआवजा दिया है। मैंने ही मुआवजा दिया है। जबकि सीएम ने कपास की फसल का मुआवजा जारी किया था, जबकि सवाल बीते मार्च में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल से संबंधित था। उसका मुआवजा अभी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed