{"_id":"57fa49084f1c1b685228dfb4","slug":"cm-prakash-singh-badal-statement-on-collission-of-congress-and-akali-dal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के साथ शिअद के गठबंधन की बात पर भड़के CM बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के साथ शिअद के गठबंधन की बात पर भड़के CM बोले
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
Updated Sun, 09 Oct 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
संगत दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के साथ शिअद के गठबंधन की बात पर मुख्यमंत्री बादल भड़क गए और संगत दर्शन प्रोग्राम में उन्होंने कई तीखी बातें कहीं। अरविंद केजरीवाल की ओर से शिअद और कांग्रेस में सांझादारी के बयान को मुख्यमंत्री ने कोरा झूठ बताया।
उन्होंने कहा कि पंजाब और सिखों से धक्केशाही करने वाली कांग्रेस के साथ शिअद कभी समझौता या गठबंधन नहीं कर सकता। केजरीवाल की ओर से की जा रही कांग्रेस से सांझीदारी की बातें महज उनकी कल्पना है। मुख्यमंत्री बादल ने लंबी विधानसभा हलके के गांवों में संगत दर्शन कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को लोगों की समस्याएं सुनीं।
गांव डबवाली ढ़ाब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने श्री दरबार साहिब पर हमला करवाया हो, पंजाब के हकों पर डाका डाला हो, ऐसी दुश्मन पार्टी के साथ शिअद किस तरह सांझेदारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि अकाली दल पंजाब और पंजाबियों की आवाज बुलंद करने वाली पार्टी है। वहीं कांग्रेस ने हमेशा पंजाब को अनदेखा किया।

Trending Videos
बादल ने केजरीवाल को पंजाब विरोधी बताया
ममदोट (फिरोजपुर) के गांव गजनीवाला में मुख्यमंत्री समस्या सुनते हुए
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल को पंजाब विरोधी बताते हुए बादल बोले कि उन्हें न तो पंजाब के मसलों से कोई लेना-देना है और न ही यहां के लोगों की जरूरतों के बारे में कुछ पता है। आम आदमी पार्टी के पास पंजाब के विकास और तरक्की के लिए कोई एजेंडा नहीं है। बल्कि यह पार्टी लोगों को महज गुमराह कर भरमाने की कोशिश कर रही है।
सच्चाई तो यह है कि महज लारे से सरकारें नहीं चलती, बल्कि राज्य के विकास के लिए एजेंडे तय करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा सरकार का एजेंडा हमेशा सूबे का विकास और भाईचारक सांझ रहा है। भविष्य में भी गठबंधन इसी नक्शेकदम पर चलता रहेगा। बादल ने कहा कि आप नेताओं की आपसी रंजिश और खींचतान की वजह से जल्द ही यह दल बिखर जाएगा।
कैप्टन अमरिंदर सिंह को राजा बताते हुए बादल ने कहा कि राजों को कभी अपनी प्रजा के दुख तकलीफों की परवाह नहीं होती, बल्कि वह तो लोगों से पहले मिली सहूलियतें भी छीनते हैं। कैप्टन ने कांग्रेस सरकार के समय गरीबों के लिए कोई योजनाएं नहीं चलाईं। वहीं किसानों से ट्यूबवेलों के बिल लेने शुरू कर दिए थे।