{"_id":"57e531ad4f1c1b8a56a82215","slug":"cm-parkash-singh-badal-talks-politics-on-gagneja-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के खिलाफ मुख्यमंत्री के तीखे बोल, गगनेजा के परिवार से मिलने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के खिलाफ मुख्यमंत्री के तीखे बोल, गगनेजा के परिवार से मिलने आए थे
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 24 Sep 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
CM Parkash singh badal
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा के मामले में सियासी रोटियां सेंकने पर कांग्रेस की खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने निजी हितों को सामने रख कर राज्य में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाना चाहती है। सीएम बादल शुक्रवार को आरएसएस के वरिष्ठ नेता जगदीश गगनेजा के परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके निवास पर पहुंचे थे। उनके साथ डीजीपी सुरेश अरोड़ा और कमिश्नर अर्पित शुक्ला भी थे।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में सत्ता प्राप्त करने के लिए कांग्रेस का लोगों को जाति के आधार पर बांटने का पुराना रिकॉर्ड बहुत ही घटिया है। उन्होंने कहा कि सूबे को कांग्रेसी पार्टी के घिनौने हथकंडों की वजह से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह राज्य में शांति, सद्भावना एवं आपसी भाईचारे से संबंधित मामला है।

Trending Videos
सांप्रदायिक तनाव बढ़ाना चाहती है कांग्रेस: बादल
CM Parkash singh badal
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही बदकिस्मती की बात है कि राजनीतिक पार्टियां अपने निजी हितों के लिए इस मुददे को राजनीतिक रंग दे रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल मीडिया की खबरों में बने आने के लिए ही राजनीतिक पार्टियों को इस नाजुक मुद्दे को नहीं उभारना चाहिए। राज्य सरकार ने पहले ही इस घटना की जांच सीबीआई को सौंप दी है। सीएम ने आशा व्यक्त की है कि इस घिनौनी घटना के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सीबीआई तेजी से जांच करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गगनेजा आम लोगों के कल्याण के लिए सदैव तैयार रहते थे। बादल ने ब्रिगेडियर गगनेजा की मौत से उनको निजी क्षति बताया, क्योंकि उनके साथ उनके गहरे संबंध थे। बादल ने कहा कि इस महान आत्मा के दुखद अंत से सारा पंजाब आज गहरे दुख में है।