{"_id":"5702094c4f1c1b9535c81113","slug":"cm-parkash-singh-badal-punjab-cm-badal-punjab-politics-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक विरासत संभालना हमारा सबसे बड़ा काम: CM बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक विरासत संभालना हमारा सबसे बड़ा काम: CM बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कहते हैं कि पंजाब में उनसे पहले किसी भी सरकार ने विभिन्न धर्मों, संतों, शहीदों की विरासत को संभालने के लिए कभी कुछ नहीं किया। यही उनकी सरकार की उनके मुताबिक सबसे बड़ी कारगुजारी है। उन्होंने खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास की यादगार मीनार-ए-बेगमपुरा का नींव पत्थर रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसी यादगार दुनिया में कहीं भी नहीं है। श्री गुरु रविदास के इस ऐतिहासिक स्थल पर करोड़ों लोग माथा टेकने पहुंचा करेंगे।
उन्होंने गांव खुराली और बस्सी के विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये के चेक जिलाधीश अनंदिता मित्रा को सौंपे। उन्होंने कहा कि छह महीने में दुनिया के दोनों गांव मॉडल गांव बना दिए जाएंगे। इनमें सौ प्रतिशत सीवरेज और पानी की सहूलियत, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तार अंडरग्राउंड किए जाएंगे। अगर दोनों गांवों के लोग मान लेंगे तो सभी घरों को सफेद रंग करवाया जाएगा। इसके अलावा खुरालगढ़ में एक मिनी पीएचसी और पशुओं का अस्पताल भी खोला जाएगा।
उन्होंने बीत और कंडी के किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए कंटीली तार के लिए पचास प्रतिशत सब्सिडी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए बीस करोड़ रुपये बजट में रख दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि श्री गुरु रविदास की यादगार मीनार-ए-बेगमपुरा एक सौ दस करोड़ का प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि छह महीने में एक लाख बीस हजार भर्तियां की जाएंगी। जिसमें दस हजार पुलिस, पटवारी और तहसीलदार के पद निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान मंच से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा, सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, अकाली दल की महिला विंग की अध्यक्ष जागीर कौर, मंत्री सोहन सिंह ठंडल, स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल, सीपीएस बलवीर सिंह, पवन कुमार टीनू, चौधरी नंद लाल, सोम प्रकाश, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, विधायक मनोरंजन कालिया, मंत्री चुन्नी लाल भगत, विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, हरप्रीत सिंह, रिंकू बेदी और राजेश वाघा मौजूद थे।