{"_id":"87c1745af83a0d17266ef2a464ff1b11","slug":"cm-parkash-singh-badal-controversial-statement-about-aam-admi-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM के बड़े बोल, आम आदमी पार्टी सिर्फ एक छलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM के बड़े बोल, आम आदमी पार्टी सिर्फ एक छलावा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 09 Jan 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बड़े बोल सुनकर आपको हैरानी होगी। उन्होंने पार्टी को छलावा बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करके दिल्ली में सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने कोई भी वायदा पूरा नही किया और वह हर फ्रंट पर असफल हुई है। आम आदमी पार्टी एक छलावा है जो लोगों को सबजबाग दिखाकर दिल्ली में सत्ता में आई है।
विज्ञापन
बादल ने यह बातें राजासांसी विधान सभा क्षेत्र के गांव जोश मुहाल, उठीआं, कोटसिद्धू और छिन्ना कर्मसिंह में संगत दर्शन के दौरान कहीं। बादल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी मौकापरस्त नेताओं का ग्रुप बन गई है। उन्होंने कहा कि यह मौकापरस्त नेता बार-बार लोगों द्वारा नकारे जा चुके है। ये केवल अपने हितों के बारे में सोचते हैं।
विज्ञापन
लोगों से सही प्रतिनिधि चुनने की अपील करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निर्णय राज्य का भविष्य बना और बिगाड़ सकता है उन्होंने कहा कि वोट डालने से पहले लोगों को प्रत्येक राजनीतिक पक्ष के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए और उसके बाद ही अपने वोट डालने का निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
संगत दर्शन की अहमियत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का एक अहम कार्यक्रम है जिसका एक मात्र उद्देश्य लोक कल्याण है उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का कोई भी राजनीतिक एजेंडा नही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को समाज कल्याण योजनाओं तहत मिलने वाली पेंशनों को दुगना करने का निर्णय लिया है। नंबरदारों को मिलने वाले मानभत्ते में भी बढ़ोत्तरी की गई है। आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों को भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में दिये जाने वाले निशुल्क इलाज की सुविधा को तीस हजार से बढ़ाकर पचास हजार रुपये करने का निर्णय किया गया है। परिवार के मुखिया की मौत होने की सूरत में उस परिवार को इस योजना तहत पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
बादल ने कहा कि राज्य के प्रत्येक किसान का पचास हजार रुपये का स्वास्थ्य बीमा करवाया जाएगा और किसी हादसे के कारण किसान की मौत होने पर परिवार को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को श्री हजूर साहिब, वाराणसी, माता वैष्णो देवी और अजमेर शरीफ के मुफ्त दर्शन करवाने के उद्देश्य से सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है।