{"_id":"5704fc4d4f1c1b504dc8117e","slug":"cm-parkash-singh-badal-captain-amrinder-singh-cm-arvind-kejriwal-syl-controversy-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मगरमच्छ के आंसू न बहाएं कैप्टन, अपना स्टैंड स्पष्ट करें केजरीवाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मगरमच्छ के आंसू न बहाएं कैप्टन, अपना स्टैंड स्पष्ट करें केजरीवाल'
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाने पर आम आदमी पार्टी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल एसवाईएल नहर के मुद्दे पर अपनी पार्टी का स्टैंड स्पष्ट करें। पंजाब के लिए दरियाई पानी का मुद्दा बेहद गंभीर है। इसलिए केजरीवाल को स्पष्ट बताना चाहिए कि वे इस नहर के बनने के हक में हैं या नहीं।
इस मुद्दे पर आप की दोगली नीति से स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी तो क्या किसी अन्य पार्टी को पंजाब के हितों से कुछ लेना-देना नहीं। सिर्फ शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार ही राज्य की भलाई के बारे में सोच सकती है। मुख्यमंत्री ने लंबी विधानसभा हलके में तीसरे दिन संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान गांव चन्नू में आयोजित प्रेसवार्ता दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि बेशक आज कैप्टन अमरिंदर सिंह एसवाईएल नहर मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं, मगर इतिहास गवाह है कि एसवाईएल नहर की खुदाई शुरू करने की रस्म के मौके पर कैप्टन ने ही उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का स्वागत किया था।
उस समय सभी कांग्रेसी नेता इंदिरा गांधी को खुश करने के लिए राज्य के पानी को लुटाने का प्रयास कर रहे थे। कांग्रेस व कांग्रेसी नेताओं ने पंजाब का पानी छीनकर सूबे के लोगों के साथ धोखा किया है। संगत दर्शन के दौरान सीएम ने लोगों से पंजाब के पानी की रक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चिंता की बात है कि राज्य खुद का पानी लुट जाने का शिकार हो रहा है। इस लूट के पीछे कांग्रेस का हाथ है।
विज्ञापन
गेहूं खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल
मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि सूबे में गेहूं खरीद को सुचारु ढंग से कराने के सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। सूबा सरकार किसानों की फसल की खरीद समय पर यकीनी बनाएगी। किसानों को मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। केंद्र सरकार शीघ्र ही गेहूं की खरीद के लिए जरूरी कैश क्रेडिट लिमिट जारी कर देगा। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों का सर्वपक्षीय विकास सरकार की पहल है।
मुख्यमंत्री ने गांव धौला, थराजवाला, लालबाई, चन्नू, बीदोवाली और मान में संगत दर्शन कर पंचायतों की मुश्किलों को सुना। इस मौके पर परमजीत सिंह लाली बादल, शिअद के जिला कोआर्डिनेटर अवतार सिंह वनवाला, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, चेयरमैन तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, चेयरमैन कुलविंदर सिंह भाईकाकेरा, प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, कुमार अमित, डीसी सुमित जारंगल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल और रणजोध सिंह लंबी मौजूद थे।