{"_id":"5ae6028c4f1c1b84028b7252","slug":"cm-manohar-says-we-give-gas-connections-to-every-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर बोले-हर महिला को गैस कनेक्शन दिया, सभा में महिला बोली- मुझे अभी तक नहीं मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर बोले-हर महिला को गैस कनेक्शन दिया, सभा में महिला बोली- मुझे अभी तक नहीं मिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 May 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को गांव बबैल की चौपाल में नीम के पेड़ के नीचे किसानों के बीच बैठकर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इसके बाद लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने महिलाओं की मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्ज्वला योजना के तहत हर उस मिला को एलपीजी कनेक्शन दे रहे हैं जो लकड़ी या उपलों का प्रयोग करती हैं।
विज्ञापन
इसी बीच सभा में से रामभतेरी नामक महिला उठ खड़ी हो गई और बोली की उसके पास गैस कनेक्शन नहीं है। महिला कुछ और बोलती उससे पहले एक पुलिसकर्मी ने उसे अपनी जगह पर बैठा दिया। लेकिन सीएम ने जिला प्रशासन को रामभतेरी को गैस कनेक्शन देने के आदेश दिया।
विज्ञापन
जहां से हाईकमान का आदेश होगा, वहीं से चुनाव लडूंगा
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस आज दिल्ली में जनाक्रोश रैली कर रही है। लेकिन जनता में आक्रोश नहीं है। आक्रोश तो कांग्रेस में है। इसकी मुख्य वजह कांग्रेस से सत्ता छिन जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जितना अधिक आक्रोश दिखाएंगे उनसे कुर्सी उतनी दूर चली जाएगी। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि भाजपा हाईकमान जहां से विधानसभा का चुनाव लड़ने का आदेश देगा वहीं से चुनाव लडेंगे।