{"_id":"5bc8ce64bdec226998046188","slug":"cm-manohar-lal-targeted-on-congress-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर लाल का बड़ा हमला, कांग्रेस काल में भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता भय-अविश्वास झेल रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर लाल का बड़ा हमला, कांग्रेस काल में भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता भय-अविश्वास झेल रही थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पूर्व सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज राज्य में भाजपा की किसी के साथ कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हैं और भाजपा अपनी क्षमता के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के शासन काल में हरियाणा की जनता भ्रस्टाचार से त्रस्त थी। भय व अविश्वास का माहौल कायम था। उन्होंने कहा कि जब कभी भी किसी दल की नई सरकार बनती है तो उसे दिक्कतें आती है। परंतु फिर भी हमने इन चार सालों के दौरान 6800 घोषणाएं की है और शुरू के तीन सालों की 80 प्रतिशत घोषणाएं पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के दस साल के कार्यकाल में केवल 6500 घोषणाएं की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सत्ता और सेवा के अनुभव के साथ आगे बढ़ रहे हैं जबकि पिछली सरकारों में लोग केवल सत्ता सुख भोगने के लिए आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि राज्य के सरकारी सिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक विजन डाक्यूमेंट बनाया जाएगा और इस डाक्यूमेंट को लोगों के सम्मुख रखा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में राज्य को भ्रष्ट्राचार का कैंसर लगा हुआ था। प्रदेश में जब उनकी सरकार आई तो सुशासन दिवस के अवसर पर ई-पंजीकरण जैसी सेवा ऑनलाईन की गई। ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लग सकें।