फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal said There is no need for caste census in Haryana

Karnal: सीएम मनोहर लाल बोले- हरियाणा में जातिगत गणना की न तो जरूरत है और न ही मांग, ये कांग्रेस की राजनीति

Sun, 08 Oct 2023 02:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Oct 2023 02:53 PM IST
सार

कांग्रेस के हर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन करने के एलान के सवाल पर सीएम ने कहा कि उनकी कभी लिस्ट आती है, कभी लिस्ट फट जाती है। कई फार्मूले उन्होंने लगाए हैं। वह जैसे-तैसे प्रदेशाध्यक्ष बना पाए हैं, इसमें भी चार अन्य पीछे लगाने पड़े हैं, जिलों में क्या होगा, ये तो समय ही बताएगा। हमें अपने संगठन पर गर्व है।

विज्ञापन
CM Manohar Lal said There is no need for caste census in Haryana
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में जातिगत जनगणना की जरूरत नहीं है, न ही कोई मांग है। यहां हम पहले से ही गरीबों को चिन्हित करके उनके हित के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एसवाईएल के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का आभार व्यक्त किया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दे दिया है कि हरियाणा के लिए एसवाईएल नहर बननी है। अब तो सिर्फ इसका अनुपालन का विषय है। नहर कैसी बननी है, सब राज्य सरकारें मिलकर करेंगी या फिर केंद्र सरकार अपने हाथ में लेगी। ये निर्णय केंद्र सरकार व पंजाब सरकार को चार महीने के अंदर तय करना है। हरियाणा सरकार को करने के लिए इसमें कुछ खास नहीं है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का एतराज ये है कि इसमें पानी है या नहीं है। पानी का फैसला ट्रिब्यूनल को करना है। नहर बनना एक काम है, पानी का बंटवारा दूसरा काम है। नहर बनेगी तो इसका बड़ा फायदा पुरानी व्यवस्था को भी हो जाएगा। पहले से वीएमएल नहर बनी हुई है। ये 67 साल पुरानी है। इतनी पुरानी नहर में कभी भी कुछ हो सकता है, इसलिए एक विकल्प का होना बेहद आवश्यक है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का संगठन हर घर तक वोटर लिस्ट के हर पन्ने तक है जबकि अभी कांग्रेस जिलों में अटकी है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को को डेजिनेटेज विधायक बताया और कहा कि वह अपने क्षेत्र में विधायक की तरह काम करें। करीब चार लाख पन्ना प्रमुखों की संख्या होनी है, तीन लाख पन्ना प्रमुख बन चुके हैं। ये एक पन्ने के 60 मतदाताओं वाले 15 परिवारों की जिम्मेदारी संभालेंगे। हर व्यक्ति, हर परिवार से संपर्क करना उनका दायित्व है। 

कांग्रेस के हर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन करने के एलान के सवाल पर सीएम ने कहा कि उनकी कभी लिस्ट आती है, कभी लिस्ट फट जाती है। कई फार्मूले उन्होंने लगाए हैं। वह जैसे-तैसे प्रदेशाध्यक्ष बना पाए हैं, इसमें भी चार अन्य पीछे लगाने पड़े हैं, जिलों में क्या होगा, ये तो समय ही बताएगा। हमें अपने संगठन पर गर्व है।

जातिगत गणना के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में इसकी न तो जरूरत है और न ही कोई मांग है। जातिगत राजनीति कभी भी भाजपा के एजेंडे में नहीं रही है। हम जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य कर रहे हैं। ये कांग्रेस की राजनीति है। एशियाई खेलों में 100 से अधिक पदक जीतने पर सीएम ने कहा कि अभी और मेडल आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed