{"_id":"5beb0788bdec22698a4714da","slug":"cm-manohar-lal-reached-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः सीएम मनोहर लाल ने नगर निगम चुनाव को लेकर कर दी बड़ी घोषणा, आप भी जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः सीएम मनोहर लाल ने नगर निगम चुनाव को लेकर कर दी बड़ी घोषणा, आप भी जान लें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (हरियाणा)
Updated Wed, 14 Nov 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पांच नगर निगमों के चुनाव को लेकर सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी जारी होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को यहां सेक्टर 14 स्थित कृष्णा मंदिर में पत्रकारवार्ता के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद भाजपा नेताओं से चुनाव को लेकर मंथन भी किया है।
विज्ञापन
हिसार, रोहतक, पानीपत, यमुनानगर और करनाल में जल्द ही नगर निगम चुनाव करवाए जाएंगे। सीएम ने इस दौरान बताया कि 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केएमपी एक्सप्रेस-वे, बल्लभगढ़ मेट्रो का उद्घाटन और विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधोला (पलवल) की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री फरूखनगर क्रॉसिंग के पास एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान प्रदेश को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
दूसरे प्रदेश में हस्तक्षेप न करें केजरीवाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ओछे और थोथे हथकंडे अपनाकर सुर्खियों में आना हमारी आदत नहीं है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और वहां की चिंता करें, दूसरे के प्रदेश में हस्तक्षेप न करें। यदि कोई उनके यहां कोई समस्या है और हरियाणा सरकार उसे ठीक कर सकती है तो पत्र के माध्यम से जानकारी दें, उस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
इनेलो-कांग्रेस में उठापठक पर बोले-जनता सब समझती है
इनेलो और कांग्रेस में चल रही उठापठक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में मुख्यमंत्री की दौड़ लगी है और कोई भी दूसरे को अपना नेता नहीं मानता। हर दिन नए-नए मुख्यमंत्री के चेहरे कांग्रेस से निकल रहे हैं। इनेलो के घमासान के बारे में सीएम ने कहा कि यह पारिवारिक मामला है और जनता भी इसे समझती है।