फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal reached at the abhinandan ceremony of BJP's panna pramukhs in Hisar

सीएम मनोहर लाल बोले- दिल्ली हुई हमारी, अब चंडीगढ़ की बारी, इतनी सीटें जीतने की कही बात

Thu, 06 Jun 2019 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal reached at the abhinandan ceremony of BJP's panna pramukhs in Hisar
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत प्राप्त कर हरियाणा में फिर से सरकार बनाएगी और इस कार्य में सबसे बड़ी भूमिका भाजपा कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख निभाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा हमारा हम 80-85 सीटों का झूठा दावा नहीं करते, बल्कि हम 67 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में पन्ना प्रमुखों को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, स्थानीय विधायक डॉ. एमएल गुप्ता और नवनिर्वाचित सांसद बृजेंद्र सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को देश और प्रदेश में मिली अभूतपूर्व जीत का पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया और उनसे अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नारा दिया दिल्ली हुई हमारी है - अब चंडीगढ़ की बारी है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पहले एफसीआर (फूड-क्लॉथ-रेजीडेंस) यानी रोटी-कपड़ा-मकान का फैक्टर होता था।

भाजपा ने बीएसपी यानी बिजली-सड़क-पानी का फैक्टर चलाया, जिस पर पिछले साढ़े चार साल से काम चल रहा है। अब भाजपा ने शी (एसएचई) फैक्टर पर काम शुरू कर दिया है, जिसका अर्थ है सिक्योरिटी, हेल्थ और एजुकेशन।

कार्यक्रम में पहुंचते ही मुख्यमंत्री पहले दर्शकों के बीच से विशेष रूप से बनाई गैलरी से गुजरे और पंडाल में मौजूद कार्यकर्ताओं के ऊपर फूल बिखेरते हुए गुजरे। इस दौरान कैप्टन अभिमन्यु और विधायक डॉ. कमल गुप्ता फूलों की टोकरी पकड़े साथ चल रहे थे। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के ऊपर फूल बिखेरते हुए पूरे पंडाल से होकर गुजरे और फिर मंच पर चढ़े। 

हुड्डा पर फिर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार से विपक्ष की परेशानियां बढ़ गई हैं और उनके नेता बौखलाहट में अमर्यादित भाषा बोलने लगे हैं। आगे यह प्रथा और अधिक बढ़ने की उम्मीद है लेकिन हमारे संस्कार और शिक्षा यह नहीं है।

कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि हमें संयम से काम लेना है और अपने मुख से कोई गलत बात नहीं कहनी है। कार्यकर्ता पार्टी की बात और संस्कारों का यह संदेश जनता तक पहुंचाएं। जनता भी इसका समर्थन करेगी, क्योंकि जनता कभी भी अमर्यादित भाषा को स्वीकार नहीं करती।

कांग्रेस देश के टुकड़े करना चाहती है : सीएम
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के टुकड़े करना चाहती है। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बच्चे पर दो महिलाओं ने हक जताया कि वह उनका बेटा है। राजा के दरबार में मामला पहुंचा तो राजा ने कहा कि इस बच्चे के दो टुकड़े कर दो और एक-एक दोनों को दे दो। 

इस पर जिस महिला का बच्चा था, उसने कहा कि नहीं, यह बच्चा दूसरी महिला को दे दो। इस पर राजा समझ गए और बच्चा उसकी असली मां को दे दिया, जो टुकड़े नहीं चाहती थी। कांग्रेस इसी तरह देश के टुकड़े चाहती है, लेकिन भाजपा देश को एक देखना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed