फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal orders Special Girdawari for Crops Damaged by Rain

हरियाणा: बारिश से खराब हुई फसलों की होगी विशेष गिरदावरी, किसानों को मिलेगा मुआवजा

Thu, 23 Sep 2021 03:00 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 23 Sep 2021 03:00 PM IST
सार

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मुआवजे से किसानों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। किसानों को निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि शहद उत्पादन बढ़ाने की नीति प्रदेश सरकार ने बनाई है। उनका मुख्य लक्ष्य है कि किसानों की आमदनी बढ़े।
 

विज्ञापन
CM Manohar Lal orders Special Girdawari for Crops Damaged by Rain
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : Twitter

विस्तार

बारिश की मार झेल रहे हरियाणा के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बरसात से जिन फसलों को नुकसान हुआ है, उनकी विशेष गिरदावरी की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशों पर वित्तायुक्त संजीव कौशल ने सभी जिलों के डीसी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं करवाया, उन्हें भी नुकसान का मुआवजा मिलेगा। गौरतलब है कि बेमौसमी बारिश के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में सीएम मनोहर लाल के विशेष गिरदावरी के आदेशों के बाद किसानों को  भी अपने नुकसान की भरपाई की उम्मीद जगी है। कई इलाकों में तो पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है।

विज्ञापन
 
यह भी पढ़ें- हरियाणा: अब आपके समक्ष कार्यक्रम आयोजित करेगा विपक्ष, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 10 अक्तूबर से करेंगे शुरुआत 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कृषि मंत्री बोले-किसानों का नुकसान नहीं होने देंगे
वहीं, कृषि मंत्री जेपी दलाल ने वीरवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बेमौसमी बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। उसका अंदाजा मुख्यमंत्री और उन्हें है। फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजा देंगे। इससे किसानों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। किसानों को निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार पहले भी किसानों के हितों के लिए काम करती रही है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर सरकार की ओर नीतियां बनाई जाती है, ताकि किसानों का इसका फायदा मिले।

 
दलाल ने जताया मनोहर का धन्यवाद
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मुख्यमंत्री का विशेष गिरदावरी करवाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शहद उत्पादन बढ़ाने की नीति प्रदेश सरकार ने बनाई है। शहद की उत्पादकता बढ़ाना, लैबोरेटरी बनाने के अलावा वे पूरे हरियाणा के शहद की ब्रांडिंग करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य है कि किसानों की आमदनी बढ़े। किसानों का फसलों का उचित दाम मिले, इस दिशा में भी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके नुकसान का पूरा भुगतान करेगी। बारिश के कारण फसलों का खूब नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed