फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal held A Meeting Of BJP Vidhayak Dal before Haryana Local Body Election Results

हरियाणा : भाजपा पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी या नहीं, निकाय चुनाव के नतीजे करेंगे तय

Wed, 30 Dec 2020 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal held A Meeting Of BJP Vidhayak Dal before Haryana Local Body Election Results
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो )

केंद्र और किसानों की बातचीत से पहले हरियाणा भाजपा विधायकों की नब्ज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टटोली है। विधायकों की बातचीत का ब्योरा केंद्र के सामने बैठक से पहले रख दिया जाएगा। फिलहाल विधायकों को जनता के बीच जाकर सरकार की बात मजबूती के साथ रखने को कहा गया है। विधायक दल की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। फिलहाल पार्टी को निकाय चुनाव के नतीजे आने का इंतजार है।

विज्ञापन


इन नतीजों के बाद ही फैसला लिया जाएगा कि पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ें या नहीं। इस बीच विधायकों से निकाय चुनाव का भी फीडबैक लिया गया। जिन विधायकों को जातिगत समीकरणों के आधार पर अपने-अपने क्षेत्र में प्रभारी बनाया गया था, उनसे निकाय चुनाव की रिपोर्ट ली गई।
विज्ञापन



विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र का अनुभव साझा किया और बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में किस तरह की स्थिति है। किसान आंदोलन के बीच में हुए निकाय चुनाव पर भी उनकी राय पूछी गई। ऐसे में विधायकों ने यह स्वीकार किया है कि थोड़ा बहुत असर तो किसान आंदोलन का नजर आया है। जिसके बाद तीनों मेयर की सीट पर मंथन हुआ और वहां के वोट प्रतिशत पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल में नए कलेवर में नजर आएगा संगठन
हरियाणा भाजपा के संगठन को नया रूप देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रभारी विनोद तावड़े, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सह प्रभारी और महामंत्री सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच देर तक मंथन हुआ। ढाई घंटे चली बैठक के इस दौर में हरियाणा में अटकी हुई नियुक्तियों पर भी चर्चा हुई और संगठन को ऊर्जावान बनाने पर जोर दिया गया।

किसानों के साथ बातचीत को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार दोनों सकारात्मक हैं। कल बातचीत होनी है। हमें उम्मीद है कि बातचीत में हल निकलेगा। हरियाणा में पंचायतों का कार्यकाल फरवरी के मध्य में पूरा हो रहा है। मुझे लगता है कि पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे। ओम प्रकाश धनखड़ प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed