फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM inaugurates Kalpana Chawla Medical College hospital building

ये है देश की सबसे बड़ी OPD वाला मेडिकल कॉलेज, 650 बेड की है क्षमता

Fri, 14 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Fri, 14 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurates Kalpana Chawla Medical College hospital building
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैसाखी पर्व पर वीरवार को 50 एकड़ क्षेत्र में 646 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए 650 बेड क्षमता वाले कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज जनता को समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के लिए जल्द ही चिकित्सा बीमा योजना भी शुरू की जाएगी, ताकि आपात समय में पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में वर्ष 2016-17 की तुलना में वर्ष 2017-18 के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में 15. 52 प्रतिशत वृद्धि की है। वर्ष 2017-18 के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए 3839 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ समानांतर रूप से चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए भी योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री कर्णदेव काम्बोज, मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क, हैफेड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, अंतरिक्ष यात्री स्व. कल्पना चावला के पिता बनारसी दास चावला आदि रहे। बता दें कि मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास वर्ष 2012 में हुआ था। पांच साल बाद जनता को यह कॉलेज समर्पित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जिले में होगा मेडिकल कालेज
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के मापदंड के अनुसार प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को विस्तार देकर ही चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जा सकता है। प्रत्येक जिले में एक चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को विस्तार देकर प्रत्येक वर्ष 2 हजार चिकित्सक तैयार करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। जींद और भिवानी में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। 
 

तीन हजार करोड़ से बनेगी मेडिकल यूनिवर्सिटी

CM inaugurates Kalpana Chawla Medical College hospital building
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
करनाल में 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से चिकित्सा विज्ञान का विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। झज्जर जिले में 710 बेड क्षमता के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य जारी है। स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान रोहतक में चिकित्सा विज्ञान के उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। पंचकूला में अखिल भारतीय स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित किया जाएगा। पैरामेडिकल एजुकेशन को विनियमित करने के लिए पैरामेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा।

अस्पताल में विश्वस्तरीय सेवाएं देने का प्रयास 
उद्घाटन समारोह में बतौर अध्यक्ष पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के पूरे प्रयास किए गए हैं। इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पूरे देश में सबसे बड़ी ओपीडी सेवाएं स्थापित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि शाहाबाद में एसजीपीसी द्वारा स्थापित किए जाने वाले मेडिकल कॉलेज की सभी बाधाएं दूर कर दी गई हैं। बहादुरगढ़ में अग्रवाल समाज की ओर से मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के सुधार के लिए 26 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 

अगले माह से शुरू होगा स्टेट रेजिडेंट डेटा बेस सर्वे
मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों के लिए बेहतर योजनाएं तैयार करने की दिशा में प्रदेश में व्यक्तियों व परिवारों के संदर्भ में 100 प्रकार की उपयोगी जानकारियां एकत्र करने की दिशा में स्टेट रेजिडेंट डेटा बेस का सर्वेक्षण कार्य आगामी माह से शुरू कर दिया जाएगा।

विभिन्न सरकारी विभागों, सामाजिक संस्थाओं व समाज के लोगों के प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में असंतुलित लिंगानुपात में काफी संतुलन हुआ है और 40 हजार कन्याओं का जीवन बचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल में 50 एकड़ क्षेत्र में 646 करोड़ रुपये लागत से स्थापित किये जा रहे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पर लगभग 450 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं। वर्तमान में अस्पताल में 350 बेड की क्षमता है और इसे जल्द 650 क्षमता तक विस्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed