फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Hooda control bureaucracy screws, three suspend

सीएम ने अफसरशाही पर कसा शिकंजा, तीन सस्पेंड

Sun, 08 Jun 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 08 Jun 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
CM Hooda control bureaucracy screws, three suspend

सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश के पांचवें जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अफसरशाही पर नकेल कसते हुए डीएफएससी, डीएफएसओ व तहसीलदार पानीपत को सस्पेंड का दिया।

विज्ञापन


डीएफएससी व डीएफएसओ को खाद्य सुरक्षा योजना में लापरवाही बरतने और तहसीलदार को पेंडिंग जांच में निलंबित किया है। सीएम की ओर से पहली बार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने पर बाकी जिलों के लापरवाह अधिकारियों की धड़कनें तेज हो गईं है।
विज्ञापन


सीएम ने रविवार को लघु सचिवालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सीएम ने कई आला अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। सीएम के सामने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन वितरण में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने मामले में डीएफएससी व डीएफएसओ से रिपोर्ट मांगी लेकिन वे स्थिति स्पष्ट नहीं कर सके। सीएम ने अधिकारियों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई करते हुए डीएफएससी दिलबाग सिंह दून तथा डीएफएसओ अशोक शर्मा को सस्पेंड कर दिया।


इसी दौरान एक मामले में सीएम ने तहसीलदार पानीपत से रिपोर्ट मांगी। उनकी रिपोर्ट पर सीएम ने असंतोष जताया और पुरानी रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार सुरेश कुमार को भी सस्पेंड कर दिया। तहसीलदार सुरेश कुमार पर अवैध कॉलोनी में पावर ऑफ अटार्नी के आधार पर रजिस्ट्री देने का आरोप था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed