फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Flyings report quality branch of Agriculture Department inactive

Chandigarh News: सीएम फ्लाइंग की रिपोर्ट, कृषि विभाग की गुणवत्ता शाखा निष्क्रिय

Sat, 20 Jul 2024 06:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
CM Flyings report quality branch of Agriculture Department inactive
कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, किसानों को समय पर नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शुक्रवार को हरियाणा के सभी जिलों में हुई सीएम फ्लाइंग की रेड ने कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सबसे खराब हालात विभाग की गुणवत्ता नियंत्रण शाखा के हैं। इस शाखा को पूरी तरह निष्क्रिय करार देते हुए सीएम फ्लाइंग ने यह भी कहा है कि एक तरह से इस शाखा के अधिकारी और कर्मचारी केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। ऐसे हालात में नकली खाद, दवा और बीज बेचने वालों पर अंकुश लगाना मुश्किल है।

फ्लाइंग ने सीएम को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जांच के दौरान पाया गया कि फील्ड अधिकारियों द्वारा खाद, बीज और दवाइयों के सैंपल लेने का टारगेट पूरा नहीं किया जा रहा है। साथ ही सैंपल मिस ब्रांड होने के बावजूद वित्तीय वर्ष 2023-24 के मामलों को अदालत में नहीं भेजा जा रहा है। विभाग के अधिकारियों द्वारा लाइसेंस डीलर की दुकान के निरीक्षण पर कमियां पाए जाने पर नोटिस का जवाब प्राप्त होने के 6 माह बाद तक कोई निर्णय आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
धान की सीधी बिजाई का लक्ष्य पूरा नहीं मिला।
धान की सीधी बिजाई पर सबसिडी के लक्ष्य पूरे नहीं मिले।
कृषि विभाग के पास कोई शिकायत पुस्तिका या रिकाॅर्ड नहीं है।
सीएम विंडो और जनसंवाद की शिकायतें छह माह से अधिक लंबित हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हजारों किसानों को लाभ नहीं मिल रहा।
प्रत्येक जिले में किसानों की तसदीक विभाग द्वारा करना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed