फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Flying raids two places in Haryanas hisar and sonipat

सीएम फ्लाइंग की रेड: हिसार में घी फैक्टरी और सोनीपत में डीईओ ऑफिस की जांच, कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Wed, 29 Sep 2021 03:50 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/सोनीपत (हरियाणा)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/सोनीपत (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 29 Sep 2021 03:50 PM IST
सार

हरियाणा में बुधवार सुबह दो जगह सीएम फ्लाइंग ने रेड की। हिसार में घी फैक्ट्री और सोनीपत में डीईओ ऑफिस की जांच की गई। हिसार में जहां घी के सैंपल लेने के बाद कई ड्रम जब्त किए गए। वहीं, सोनीपत में कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। विभाग की ओर से भी इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
 

विज्ञापन
CM Flying raids two places in Haryanas hisar and sonipat
सोनीपत के डीईओ कार्यालय में मौजूद सीएम फ्लाइंग टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में दिल्ली रोड पर स्थित मॉरिस गैरेज के साथ वाली गली में बुधवार सुबह करीब 11 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने घी बनाने वाली देवांश प्रोडक्ट्स नामक फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान साथ में सदर थाना पुलिस भी मौजूद रही। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को हरियाणा के 5 जिलों में एक साथ कार्रवाई की है। हिसार में टीम ने इस फैक्टरी से भारी मात्रा में नकली घी बरामद किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां से डालडा सहित देसी घी के अलग-अलग कई तरह के सैंपल एकत्रित किए। बता दें कि टीम ने यहां से 2 घरेलू और 1 कमर्शियल सिलेंडर, 4 घरेलू चूल्हे, 1 गैस भट्ठी, 2 पैकिंग मशीन, 1 सीलिंग मशीन भी बरामद की है। हैरानी की बात ये है कि मालिक ने फैक्टरी के बाहर इसका नाम तक नहीं लिखवाया हुआ। मामले की जाच की जा रही है।
विज्ञापन


यह पढ़ें: गर्व की बात: हर घर जल राज्य बनने से 157 कनेक्शन दूर हरियाणा, छह माह पहले ही लक्ष्य हासिल करने जा रही सरकार
विज्ञापन


सोनीपत के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्टाफ नहीं आता समय पर
वहीं, सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित जिला शिक्षा कार्यालय पर भी सुबह टीम ने छापामारी की । सुबह सवा नौ बजे टीम डीईओ कार्यालय पहुंची, तब तक कार्यालय में केवल 50 फीसदी स्टाफ ही पहुंचा था। सीएम फ्लाइंग ने कार्यालय का रिकॉर्ड खंगाला और जिला शिक्षा अधिकारियों को गैरहाजिर मिले सभी कर्मचारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। सीएम फ्लाइंग से सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कुल 31 कर्मचारी कार्यरत हैं। 23 कर्मचारी पक्के, जबकि 8 कर्मचारी कच्चे हैं। टीम सुबह सवा नौ बजे डीईओ कार्यालय पहुंची तो यहां केवल 50 फीसदी ही स्टाफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा: ऐलनाबाद सीट पर उपचुनाव की घोषणा, 30 अक्तूबर को मतदान, दो नवंबर को आएंगे परिणाम

सुबह दस तक पहुंचे थे सिर्फ 21 कर्मी
जबकि कार्यालय आने का समय सुबह 09 बजे निर्धारित है। सुबह 10 बजे तक 21 कर्मचारी पहुंचे, जबकि 10 गैरहाजिर रहे। इनमें 4 कर्मचारी अवकाश पर और 2 कार्यालय के काम से बाहर थे। वहीं, दूसरी ओर मुख्याध्यापक व प्राध्यापक से प्रमोट होकर आए 37 प्राचार्यों में से महज एक ही कार्यालय में उपस्थित मिला। अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेज दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रोमिला भारद्वाज ने देरी से कार्यालय पहुंचने वाले सभी कर्मचारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed