{"_id":"634eb503e34f900899740f57","slug":"cm-expresses-gratitude-to-pm-for-increasing-minimum-support-price-for-rabi-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: इन फसलों की MSP पर वृद्धि, CM मनोहर लाल ने पीएम का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: इन फसलों की MSP पर वृद्धि, CM मनोहर लाल ने पीएम का जताया आभार
Tue, 18 Oct 2022 07:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Oct 2022 07:48 PM IST
सार
गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2125 रुपये, सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5450 रुपये, चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5250 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5335 रुपये और जौं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1635 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1735 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दलहन व तिलहन की छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 105 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की वचनबद्धता की दिशा में एक और कदम है।
विज्ञापन
फसलों की बुआई आरंभ होने से ठीक पहले लिए गए निर्णय से किसानों के पास विकल्प होगा कि उन्हें अपने खेत में कौन सी फसल की बुआई करनी है और किस फसल को बोने से अधिक फायदा हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं, सरसों, चना व जौं हरियाणा की प्रमुख रबी फसलों में से हैं।