फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Captain amarinder singh on badal government

सीएम कैप्टन बोले- बदले सी सियासत नहीं, बादल सरकार के अच्छे प्रोजेक्ट जारी रहेंगे

Thu, 23 Mar 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Mar 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
CM Captain amarinder singh on badal government
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों के कर्ज माफी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए निर्देश का स्वागत किया है। कैप्टन ने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक पीएम ने नीति आयोग को हिदायत दी है कि कर्ज का आकलन करे और माफी की योजना तैयार की जाए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार पहले ही सूबे में कर्ज माफी की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। यह बेहद सराहनीय है कि अब केंद्र सरकार ने देश भर के किसानों की मदद को कर्ज माफी की तरफ कदम बढ़ाया है। 
विज्ञापन


एक दिन पहले ही कैप्टन ने पीएम मोदी से मिलकर किसानों के कर्ज माफ करने की अपील की थी। एक टीवी चैनल को इंटरव्यू के दौरान कैप्टन ने कहा कि अकाली नेताओं केखिलाफ बदले की सियासत के बजाय सरकार विकास के एजेंडे पर काम करेगी। वह चाहते हैं कि सियासी बदले का यह युग खत्म होना चाहिए। शिअद-भाजपा सरकार ने उनके सारे प्रोजेक्ट बंद कर दिए थे। लेकिन वह पिछली सरकार के सभी अच्छे प्रोजेक्ट जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मजीठिया का नाम आया तो उन्हें भी नतीजा भुगतना होगा'

CM Captain amarinder singh on badal government
Bikram Singh Majithia - फोटो : File Photo
कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष पंजाब में चुनाव नतीजे से बेहद खुश हैं। टिकट वितरण में उन्हें पार्टी हाईकमान का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने दोहराया कि क्षेत्रीय पार्टियों के बढ़ते प्रभाव से लड़ने को मजबूत क्षेत्रीय नेता बनाने होंगे।

सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी को सीएम कैंडिडेट न होने का नुकसान हुआ, लोगों को लगा कि अरविंद केजरीवाल खुद यह पद चाहते हैं। आप की हवा सिर्फ सोशल मीडिया पर रही। उन्होंने कहा कि सरकार अकालियों केछह माह के फैसले रिव्यू करेगी। लोगों पर दर्ज किए झूठे परचों की जांच को आयोग बनेगा। 

मजीठिया का नाम आया तो उन्हें भी नतीजा भुगतना होगा 
नशों के मुद्दे पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर बिक्रम मजीठिया का नाम आया तो उन्हें भी दूसरे आरोपियों की तरह नतीजा भुगतना होगा। नौजवानों को मुफ्त स्मार्ट फोन और रोजगार सरकार की प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed