फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann said all the focal points of Punjab will be rejuvenated

सीएम मान का एलान: सभी फोकल पॉइंट का होगा कायाकल्प, लेबर कॉलोनियों में लगेंगे बिजली मीटर, सड़कें पक्की होंगी

Fri, 15 Sep 2023 11:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Sep 2023 11:35 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि लुधियाना से हिंडन (गाजियाबाद) के लिए उड़ानें पहले ही शुरू की जा चुकीं हैं। अब शहर को दिल्ली के साथ जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल दिल्ली के लिए नई उड़ानों की इजाजत नहीं दी जा रही है। फिर भी राज्य सरकार इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann said all the focal points of Punjab will be rejuvenated
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : Twitter: Bhagwant Mann

विस्तार

उद्योगपति-मिलनी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को लुधियाना में कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सभी फोकल पॉइंट और औद्योगिक जोन का कायाकल्प होगा। सड़कें पक्की की जाएंगी। उद्योगपतियों की सभी समस्याएं दूर होंगी। उन्हें 57 तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लेबर कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बिजली मीटर और अन्य बुनियादी सुविधाएं देने की घोषणा की। वहीं, अगर किसी उद्योगपति को बेसमेंट के लिए खुदाई करनी है तो इन्वेस्ट पंजाब के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। उन्हें 72 घंटों में मंजूरी दी जाएगी। अगर इस समय में मंजूरी नहीं मिलती है तो इसे स्वीकृत ही समझा जाएगा। 

विज्ञापन

दिल्ली के लिए हवाई सेवा की तैयारी

सीएम ने कहा कि लुधियाना से हिंडन (गाजियाबाद) के लिए उड़ानें पहले ही शुरू की जा चुकीं हैं। अब शहर को दिल्ली के साथ जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल दिल्ली के लिए नई उड़ानों की इजाजत नहीं दी जा रही है। फिर भी राज्य सरकार इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिक्स लैंड यूज एरिया से तीन साल में इकाइयां हटाने के निर्देश

एक तरफ मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को सौगातें दीं, वहीं उन्हें एक झटका भी दे दिया। सरकार ने मिक्स लैंड यूज एरिया में चल रही इंडस्ट्री को बरकरार रखने की मांग ठुकरा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिहायशी इलाकों से इंडस्ट्री हटा लें। उद्योगों को शिफ्ट करने के लिए तीन सात का समय दिया जाएगा। आने वाले समय में ऐसे इलाकों की स्थिति के बारे में फैसला लेने के लिए समिति का गठन किया जाएगा।

मान सरकार ने राज्य से उद्योगों का पलायन रोका: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान के कड़े प्रयासों के कारण पंजाब में आज उद्योगों का विकास हो रहा है। अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में उद्योगपति अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए यहां आ रहे हैं। इससे पहले पंजाब से इंडस्ट्री दूसरे राज्यों में पलायन कर रही थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में अन्य राज्यों के 450 उद्योगों ने अपना परिचालन पंजाब में स्थानांतरित कर दिया है। यह पहले की प्रवृत्ति के विपरीत है।

मान-केजरीवाल के दौरे से लुधियाना में लगा जाम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के महानगर दौरे से शहर में जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में किसान मेले और उधर से दो मुख्यमंत्रियों के लुधियाना में होने के कारण फिरोजपुर रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर ही कई रूट डायवर्ट किए। महानगर के उद्योगपतियों से मुलाकात करने भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा, राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा सहित कई बड़े नेता फिरोजपुर रोड पर स्थित रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed