फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann paid tribute to Chhote Sahibzads

Punjab: 'मानवता के इतिहास में छोटे साहिबजादों का बलिदान बेमिसाल', CM मान ने साहिबजादों को भेंट की श्रद्धांजलि

Mon, 26 Dec 2022 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 10:27 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने मेजर ध्यान चंद स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित समारोह में छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि भेंट की। सीएम बोले कि बलिदान मानवता को जुल्म, दमन और बेइंसाफी के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरणा देता रहेगा। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann paid tribute to Chhote Sahibzads
भगवंत मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि छोटे साहिबजादों का महान और अद्वितीय बलिदान मानवता को जुल्म, दमन और बेइंसाफी के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा। दिल्ली में सोमवार को मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में हुए समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने छोटी उम्र में शहादत प्राप्त कर सरहिंद के सूबे के अत्याचार के खिलाफ बेमिसाल साहस और निडरता का सबूत दिया।
विज्ञापन


साहिबजादों को मानवता के कल्याण के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले दशमेश पिता से साहस और बलिदान का जज्बा विरासत में मिला था। आज समूची दुनिया छोटे साहिबजादों के इस महान बलिदान के आगे सिर झुका रही है, जिसकी विश्व के इतिहास में कोई अन्य मिसाल नहीं है। 
विज्ञापन


भगवंत मान ने बताया कि छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत के शोक के तौर पर इन दिनों उनके दादा-दादी जमीन पर सोते थे। नई पीढ़ी को इस अतुलनीय शहादत के बारे में जागरूक करने की जरूरत है, जिससे उनको मुल्क के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने के प्रति प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समारोह करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास हमारी युवा पीढ़ी को छोटे साहिबजादों की महान विरासत के बारे में अवगत करवाने में सहायक साबित होगा। छोटे साहिबजादों के महान बलिदान को याद करना आज के समय की आवश्यकता है, जिससे मानव अधिकारों एवं नैतिक मूल्यों को और मजबूत किया जा सके। 

भगवंत मान ने पवित्र नगरी अमृतसर में शिक्षा और रोजगार पर प्रतिष्ठित जी-20 सम्मेलन के दो सत्र आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब को दुनिया भर में उसकी गरिमापूर्ण मेजबानी के कारण जाना जाता है और इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए विदेशों से पंजाब आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। यह सत्र अमृतसर की पवित्र धरती पर करवाए जाएंगे, जहां लाखों श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, श्री दुर्ग्याणा मंदिर, श्री राम तीर्थ, जलियांवाला बाग आदि के दर्शन के लिए आते हैं।

छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा: अश्वनी शर्मा
पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में पहुंच कर गुरु के चरणों में नतमस्तक हुए। धर्म की रक्षा के लिए छोटी उम्र में अपना बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को समर्पित इस दिवस पर भाजपा नेताओं ने देश तथा पंजाब के भले की अरदास की।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों और बलिदानियों की धरती है और इसमें सबसे छोटे साहिबजादों की ऐसी शहादत है, जिससे सुनकर शरीर के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आज उनकी शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस के मौके पर पंजाब भाजपा ने राज्य के 400 खंडों में कार्यक्रम आयोजित कर छोटे साहिबजादों की शहादत को नमन किया है। इसी के तहत भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व और सैकड़ों कार्यकर्ता श्री फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। 


भावी पीढ़ी शहादत से लेगी मार्गदर्शन: सोमप्रकाश
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि आज छोटे साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने से आने वाली पीढ़ियों को जहां उनकी शहादत की जानकारी मिलेगी, वहीं आने वाली पीढ़ी उनकी शहादत से मार्गदर्शन लेकर धर्म व देश की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक भी होंगी। उन्होंने सभी को छोटे साहिबजादों के दर्शाए मार्ग पर चलने और धर्म और देश की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed